Bridal Necklace: 2026-27 में होने वाली है शादी तो खरीदें ऐसे नेकलेस, लहंगे के साथ लगेंगे बड़े प्यारे, देखें ब्राइडल नेकलेस के डिजाइन

Bridal Necklace: अगर जल्दी ही आपकी शादी होने वाली है तो सबसे पहले आपको यहां से ब्राइडल नेकलेस का डिजाइन देख लेना चाहिए। ये डिजाइन आपके खास दिन को और भी खास बना देगा।

Authored by: सृष्टिUpdated May 4 2026, 17:09 IST
ब्राइडल नेकलेस डिजाइन Image Credit : Pinterest01 / 07

ब्राइडल नेकलेस डिजाइन

जल्द ही शादी का सीजन शुरू हो जाएगा। दुल्हन बनने वाली लड़कियों की तो तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अगर आपकी भी 2026 या 2027 में शादी होने वाली है तो ये लेख आपके काम का है। यहां ब्राइडल जूलरी का एक से बढ़कर एक डिजाइन मौजूद है। ये आपके काम आने वाली है।

ट्रेंडी चोकर डिजाइन Image Credit : Pinterest02 / 07

ट्रेंडी चोकर डिजाइन

आजकल इस तरह के चोकर डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ज्यादातर लड़कियों को यही डिजाइन पसंद आ रहे हैं। ये रेड, ऑरेंज, पर्पल और पेस्टल, हर तरह के लहंगे पर जचने वाला है। इसमें कुंदन जड़े होते हैं।

रानी हार डिजाइन नेकलेसImage Credit : Pinterest03 / 07

रानी हार डिजाइन नेकलेस

कई सारी लड़कियों को लेयर वाला नेकलेस पसंद आता है। इसमें रानी हार सबसे बेस्ट लगते हैं। लहंगे पर आप इसे कैरी करेंगे तो आपको एकदम महारानी वाला लुक मिलेगा।

पोलकी नेकलेसImage Credit : Pinterest04 / 07

पोलकी नेकलेस

पिछले कई सालों से पोलकी नेकलेस फैशन में है। दुल्हन के गले में ऐसे हैवी पोलकी वाले हार सबसे बेस्ट लगते हैं। ज्यादातर ब्राइड को आपने ऐसे ही हार में देखा होगा।

टेम्पल ज्वैलरीImage Credit : Pinterest05 / 07

टेम्पल ज्वैलरी

टेम्पल ज्वेलरी आजकल साउथ से ज्यादा नार्थ की लड़कियों को पसंद आ रहा है। इस तरह की जूलरी बड़ी क्लासी लगती है। इसे आप अपनी ब्राइडल लहंगे के अलावा साड़ी के साथ भी पहन सकते हैं।

हीरे का नेकलेसImage Credit : Pinterest06 / 07

हीरे का नेकलेस

पर्ल और डायमंड वाले नेकलेस आपकी वेडिंग के लिए बेस्ट हैं। साल 2026 और 2027 की दुल्हनों को अगर अपने लिए स्पेशल जूलरी चाहिए तो आपको इस डिजाइन को ही लेना चाहिए।

यूनिक सतलड़ा हारImage Credit : Pinterest07 / 07

यूनिक सतलड़ा हार

​यूनिक सतलड़ा हार उन लड़कियों के लिए बेस्ट है, जो अपनी शादी में साड़ी पहनने वाली हैं। ये वी नेक ब्लाउज के साथ पेयर किए जा सकते हैं। इनकी चमक आपके खास दिन को और भी खास बना देगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!