आलिया भट्ट ने ससुराल वालों के साथ बहुत ही शाही अंदाज में दिवाली मनाई। आलिया ने ननद करीना संग खास फोटोज शेयर की, कुर्ती घाघरे में बेबो तो साड़ी में आलिया ने महफिल लूट ली। हालांकि इन लुक्स में फैंस को आलिया ज्यादा अच्छी लगी। देखें खास लुक के लिए आलिया ने क्या पहना था।
आलिया ने खास दिवाली सेलिब्रेशन के लिए रोज गोल्ड क्लासिक विंटेज लुक वाली साड़ी को यूनिक और एलिगेंट ड्रेप के साथ पहना था।
आलिया भट्ट की ये डिजाइनर साड़ी करीब करीब 30 सालों पुरानी है। इस साड़ी पर सिल्वर गोल्ड टिक्का थ्रेड वर्क का डिजाइन बना हुआ था। जो बहुत ही क्लासी और रॉयल लग रहा था।
इन दिनों रोज गोल्ड रंग काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आलिया की ये साड़ी भी इसी रंग में थी, जिसके साथ वाली प्लीट्स ड्रेप और जैकेट ब्लाउज का लुक भी गजब लगा।
प्लीट्स वाली साड़ी के साथ स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज और ट्रेडिशनल जैकेट का लुक तो बहुत ही यूनिक और सुंदर लगा। बैलून स्लीव्स का जैकेट त्योहार के हिसाब से जबरदस्त था।
साड़ी ब्लाउज के साथ आलिया के दिवाली लुक वाले गहनों का भी जवाब नहीं था। पर्ल और कुंदन वाला चोकर नेकलेस तो मांग टीका का लुक बेहद हसीन लगा।
आलिया के इस लुक में सॉफ्ट ग्लैम मेकअप भी काफी कॉम्पलीमेंटिंग लगा।