टेलीविजन अदाकारा दीपिका कक्कड़ इस समय लिवर ट्यूमर से जूझ रही हैं। अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देते हुए दीपिका के पति शोएब ने एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर होने की बात कही है। आइए जानते हैं क्या है लिवर से जुड़ा ये गंभीर रोग और क्या हैं इसके लक्षण?
शोएब ने बताया कि दीपिका कक्कड़ को पेट में हल्का दर्द महसूस हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ने लगा। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया। जहां ब्लड टेस्ट कराने पर उन्हें नॉर्मल पेट का इंफेक्शन बताया।
दीपिका कक्कड़ के पति की मानें तो प्रॉब्लम ठीक न होने पर डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जिसमें दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के साइज के ट्यूमर का पता चला है।
शोएब ने बताया कि पहले हमें लगा कि ये लिवर कैंसर की वजह बन सकता है, लेकिन अभी तक हुए चेकअप में कैंसर की कोई संभावना नहीं दिख रही है। बता दें कि सभी ट्यूमर कैंसर से लिंक नहीं होते हैं।
लिवर में ट्यूमर होने पर आपको पेट में दर्द, के अलावा भी कुछ खास तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। जिन्हें समय रहते पहचान कर आप इस रोग की गंभीरता को कम कर सकते हैं।
यदि आपको पेट में गांठ के साथ सूजन दिख रही हो तो ये लिवर में ट्यूमर का संकेत हो सकता है।
लिवर में ट्यूमर होने पर आपको पीलिया की समस्या हो सकती है, क्योंकि इससे आपके शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है।
यदि आपको अचानक से भूख में कमी और उल्टी जैसी समस्या होने लगी है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये आपके लिवर में ट्यूमर का संकेत हो सकती है।
यदि आप भी पेट दर्द के साथ ऊपर बताए गए लक्षणों में कोई भी संकेत देखते हैं, तो बिना देर किए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि लापरवाही आपके लिए खतरनाक हो सकती है।