अश्वगंधा को आयुर्वेद का वरदान माना गया है। वहीं खासकर पुरुषों की सेहत के लिए तो अश्वगंधा रामबाण औषधि साबित होता है। लेकिन आज हम आपको इसके खाने के कुछ नियम बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अश्वगंधा खाने का सही समय और तरीका क्या है?
हालांकि आप अश्वगंधा पाउडर का इस्तेमाल दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो इसे सुबह खाली पेट खाना सबसे बेहतर होता है।
अश्वगंधा एक ऐसी औषधि है, जिसे पुरुषों के लिए वरदान कहा जा सकता है। रोजाना अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल में तेजी से सुधार होता है।
अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से आपको मसल्स गेनिंग में काफी मदद मिलती है। यदि आप बॉडी बिल्डिंग करते हैं, तो आपको रोज 2 चम्मच अश्वगंधा खाना चाहिए।
अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से आपको मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही ये आपकी याददाश्त को भी बेहतर बनाता है।
अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। क्योंकि ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन तेजी से कम होने लगता है।