आजकल के गलत खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर पहले बुजुर्गों में देखने को मिलता था। लेकिन आजकल ये कम उम्र के लोग भी देखने को मिल रहा है। आज हम आपको हाई ब्लड प्रेशर के सुबह उठते ही दिखने वाले कुछ संकेत बताने जा रहे हैं।
सुबह उठते ही यदि आपको सिर घूमने और चक्कर आने की समस्या हो रही है। तो सावधान हो जाएं ये उच्च रक्तचाप का बड़ा संकेत हो सकता है।
आंखों में धुंधलापन या धुंधला दिखाई देना भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। यदि बिस्तर से उठते ही आंखें धुंधली हो जाती है, तो सावधान हो जाएं।
रात भर सोने के बाद भी सुबह उठते ही आपको बहुत अधिक थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो ये उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है।
सुबह उठते ही यदि आपको बहुत अधिक प्यास लगती है और आपका मुंह सूखने लगता है। तो ये भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है।
सुबह के समय नाक से खून आना हाई ब्लड प्रेशर का बड़ा संकेत है, क्योंकि ब्लड प्रेशर ज्यादा होने से आपकी नसों पर दबाव बढ़ता है।