YRKKH की चारू असोपा और राजीव सेन को एक करने का जरिया बनी बेटी, फोटोज देख फैंस बोले- भगवान ने मौका दिया है

YRKKH Charu Asopa And Rajeev Sen Seen Together For Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा हाल ही में अपनी बेटी जियाना को लेकर दुबई गई थीं। उन्होंने वहां पर एक्स पति राजीव सेन और ससुरालवालों के साथ जमकर मस्ती की। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 3 2024, 10:15 IST
चारू असोपा और राजीव सेन की तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियांImage Credit : Instagram01 / 08

चारू असोपा और राजीव सेन की तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां

YRKKH Charu Asopa And Rajeev Sen Seen Together For Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपने अंदाज से छोटे पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। चारू असोपा अपने करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। चारू असोपा कुछ दिनों पहले बेटी को उसके पापा का प्यार दिलाने के लिए दुबई लेकर गई थीं। वहां चारू असोपा न केवल एक्स पति राजीव सेन से मिलीं, बल्कि उन्होंने एक्स ससुरालवालों के साथ भी अच्छा खासा वक्त बिताया। हाल ही में राजीव सेन ने चारू असोपा और बेटी जियाना के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है, जिसे देख लोग उनके वापिस एक होने की दुआ करने लगे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-

बेटी का हाथ थाम चारू असोपा और राजीव सेन ने दिया पोजImage Credit : Instagram02 / 08

बेटी का हाथ थाम चारू असोपा और राजीव सेन ने दिया पोज

चारू असोपा और राजीव सेन ने बेटी के साथ खास वक्त बिताया। दोनों ने बेटी का हाथ थामकर साथ में पोज दिया। इस दौरान जहां राजीव सेन ब्लैक सूट में नजर आए तो वहीं चारू असोपा रेड ड्रेस में खूबसूरत लगीं।

बेटी को किस करते नजर आए चारू और राजीवImage Credit : Instagram03 / 08

बेटी को किस करते नजर आए चारू और राजीव

चारू असोपा और राजीव सेन ने बेटी जियाना को किस करते हुए भी पोज दिया। इस दौरान दोनों को साथ देख फैंस भी उनकी बलाएं लेते नजर आए। राजीव सेन ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

राजीव सेन और चारू असोपा के बीच दिखी दमदार केमिस्ट्रीImage Credit : Instagram04 / 08

राजीव सेन और चारू असोपा के बीच दिखी दमदार केमिस्ट्री

चारू असोपा और राजीव सेन का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन उन्हें देख ऐसा लगता है कि उनके बीच आज भी खूब प्यार है। बेटी की खातिर चारू असोपा और राजीव सेन अक्सर एक-दूजे से मिलते रहते हैं।

फैंस ने की चारू-राजीव के एक होने की कामनाImage Credit : Instagram05 / 08

फैंस ने की चारू-राजीव के एक होने की कामना

चारू असोपा और राजीव सेन की तस्वीरें देख एक यूजर ने लिखा, "वक्त पर भरोसा करो। आप लोग तो पार्टनर को ढूंढ सकते हो। लेकिन आपका बच्चा अपने माता-पिता नहीं ढूंढ पाएगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छे लग रहे हो। प्लीज दोबारा शादी कर लो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "उस वक्त पर भरोसा करो जो भगवान आपको दे रहा है। आप लोगों के पास मौका है।"

बहन संग मस्ती करते दिखे राजीव सेनImage Credit : Instagram06 / 08

बहन संग मस्ती करते दिखे राजीव सेन

राजीव सेन अपनी एक तस्वीर में बहन सुष्मिता सेन के साथ मस्ती करते नजर आए। बता दें कि राजीव और चारू के तलाक के बाद भी चारू असोपा संग सुष्मिता सेन की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

बेटी संग पहले भी वीडियो शेयर कर चुके हैं राजीवImage Credit : Instagram07 / 08

बेटी संग पहले भी वीडियो शेयर कर चुके हैं राजीव

राजीव सेन ने पहले भी बेटी जियाना के साथ वीडियो शेयर किया था, जिसमें चारू असोपा भी उनके साथ दिखाई दी थीं। बता दें कि दोनों ने साथ में जियाना का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।

एक फ्रेम में नजर आया परिवारImage Credit : Instagram08 / 08

एक फ्रेम में नजर आया परिवार

राजीव सेन की एक तस्वीर में उनका पूरा परिवार एक फ्रेम में नजर आया। सुष्मिता सेन, उनकी बेटी, उनकी मम्मी और चारू असोपा, सबने साथ में पोज दिये।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!