2026 में धुरंधर 2 को मिट्टी चटा देंगी ये अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर आ जाएगी सुनामी

2026 Spy thriller movies: साल 2026 में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हुई थी। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। अब इसी साल कई और स्पाई मूवीज रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का नाम शामिल है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 27 2026, 17:43 IST
2026 में धमाका करने वाली है ये स्पाई थ्रिलर फिल्मेंImage Credit : Movies pics/instagram01 / 06

2026 में धमाका करने वाली है ये स्पाई थ्रिलर फिल्में

2026 Spy thriller movies: साल 2026 में स्पाई थ्रिलर फिल्मों का धमाका हो रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। दर्शक इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब इसी साल कई और बड़ी स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा'। रणवीर सिंह के बाद अब आलिया भट्ट स्पाई अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। 2026 स्पाई थ्रिलर फिल्मों का साल साबित हो रहा है। आइए जानते हैं इस साल रिलीज होने वाली स्पाई मूवीज के बारे में।

अल्फाImage Credit : Movies pics/instagram02 / 06

अल्फा

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। फिल्म में आलिया भट्ट स्पाई के रोल में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी।

जी 2Image Credit : Movies pics/instagram03 / 06

जी 2

इमरान हाशमी और अदिवि शेष की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'जी 2' साल 2018 की हिट फिल्म 'गुडचारी' का सीक्वल है। अदिवि शेष अभिनीत यह पैन-इंडिया फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज होगी। हालांकि अभी इस मूवी की कोई चर्चा नहीं हो रही है। लगता है मेकर्स मूवी की रिलीज को आगे बढ़ाने वाले है।

पैट्रियटImage Credit : Movies pics/instagram04 / 06

पैट्रियट

मोहनलाल और ममूटी की मलयालम जासूसी थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' (Patriot) अब 1 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 23 अप्रैल, 2026 को आने वाली थी।

धुरंधर 2 इस दिन हुई थी रिलीजImage Credit : Movies pics/instagram05 / 06

धुरंधर 2 इस दिन हुई थी रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी नजर आ रहे हैं।

धुरंधर 2 की कमाईImage Credit : Movies pics/instagram06 / 06

धुरंधर 2 की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!