टीवी इंडस्ट्री में भी सेलेब्स के बीच में बहुत ज्यादा कंपटीशन होता है। सेट पर मेन लीड के बीच में कोल्ड वॉर चलती है। ऐसी खबरें तो आपने सुनी होंगी। आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो कभी एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हुआ करते थे। लेकिन आज ये सितारे एक-दूसरे को देखने तक नहीं चाहते हैं। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़, फलक नाज से लेकर अर्चना सिंह और प्रियंका चाहर चौधरी तक का नाम शामिल है।
दीपिका और फलक कभी बेस्टफ्रेंड हुआ करती थी। लेकिन अब दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करती है। फलक का कहना था कि मुश्किल समय में दीपिका ने उनसे बात तक नहीं की। वो अपनी पर्सनल लाइफ में खो गई।
फहमान और सुंबुल अच्छे दोस्त थे। लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
कुंडली भाग्य में अंजुम फकीह और रुही चतुर्वेदी के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। शो से निकलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को सोशल माडिया पर अनफॉलो कर दिया।
गुम है किसी के प्यार में के सेट पर आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच में अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन बाद में दोनों ने एक-दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था।
प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना सिंह की दोस्ती बिग बॉस 16 में हुई थी। शो से निकलने के कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती टूट गई।
एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा पहले दोस्त बने थे और अब एक-दूसरे के दुश्मन बन गए है।
मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है।