Lahore 1947 Cast Fees: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'लाहौर 1947' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने भी एक इवेंट के दौरान फिल्म की जमकर तारीफ की है। 'लाहौर 1947' को करने के लिए सनी देओल सहित बाकी एक्टर्स ने भी निर्माताओं से तगड़ी फीस वसूली है। आइए जानें किस एक्टर को कितनी फीस मिली है।
अभिमन्यु सिंह को निर्माताओं ने 'लाहौर 1947' में विलेन के भूमिका के लिए चुना है। इस मूवी को करने के लिए अभिमन्यु सिंह को लगभग 2 करोड़ रुपये मिले हैं।
अली फजल फिल्म 'लाहौर 1947' में अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस मूवी के लिए अली फजल को मेकर्स ने कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये सैलरी दी है।
शबाना आजमी की एंट्री भी मेकर्स ने फिल्म 'लाहौर 1947' में कराई है। शबाना आजमी को उनके किरदार को निभाने के लिए निर्माताओं ने लाखों रुपये दिए हैं।
सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखाई देंगी। कथित तौर पर इस मूवी के लिए प्रीति को 10 करोड़ रुपये मिले हैं।
'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सनी पाजी ने अपनी फीस में बड़ा इजाफा किया है। 'लाहौर 1947' करने के लिए उन्हें 50 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
'लाहौर 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म का निर्देशन करने के लिए राजकुमार संतोषी को भी अच्छी खासी रकम दी है।
सनी देओल की ये मूवी आमिर खान के बैनर तले ही बनाई जा रही है। इस मूवी के उन्होंने चार्ज को नहीं किया है लेकिन पैसा लगाया है।