Sonakshi Sinha's House Will Sold: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। इस शादी में दोनों एक्टर्स के पेरेंट्स मौजूद थे। बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के सभी फंक्शन अपने घर में किए थे। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसने फैन्स को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि जिस घर में सोनाक्षी सिन्हा की शादी के फंक्शन हुए थे अब उसे एक्ट्रेस बेचने जा रही हैं। आइए जानें क्या है पूरा मामला...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा स्थित फ्लैट को 25 करोड़ रुपये में बेचने का मन बना लिया है। हालांकि इस घर को बेचने के पीछे का कारण सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक नहीं बताया नहीं है।
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2023 में इस घर को खरीदा था। इस घर के एक-एक कोने को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों से सजाया था। सोनाक्षी का ये घर बांद्रा पश्चिम, बांद्रा रिक्लेमेशन में 81 ऑरेट की 26वीं मंजिल पर स्थित है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद से ही पूरे सिन्हा परिवार में एक अजीब सी दरार आ गई है। शुरुआत में सोनाक्षी का परिवार इस शादी के लिए मंजूर नहीं था। बाद में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी की शादी में शामिल हुए थे।
जहीर इकबाल से शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में रेखा से लेकर सलमान खान सहित कई लोग शामिल हुए थे।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 को रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद दो बार हनीमून पर जा चुके हैं। दोनों की कई पिक्स इंटरनेट पर मौजूद हैं। फैन्स ने भी इस जोड़ी की तारीफ की थी।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भाई लव और कुश सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। रक्षाबंधन पर भी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने भाइयों को राखी नहीं बांधी है।