Shraddha Kapoor And Boyfriend Rahul Mody: श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस राहुल मोदी को डेट कर रही हैं जो एक लेखक हैं। हाल ही में दोनों एक बार फिर एक साथ स्पॉट हुए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस दौरान रूमर्ड कपल ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही हैं कि श्रद्धा कपूर जल्द ही राहुल संग सात फेरे भी ले सकती हैं।
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में श्रद्धा कपूर राहुल मोदी संग नजर आईं है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है।
इस फोटो में नजर आ रहा है कि श्रद्धा और राहुल फ्लाइट में बैठे हैं और श्रद्धा अपने फोन में राहुल को कुछ दिखा रही हैं।
इस फोटो में दोनों काफी ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी ने साथ में ट्विनिंग किया है।
ऐसा लग रहा है कि श्रद्धा कपूर ने रिश्ते को लगभग पक्का कर दिया क्योंकि वो हर मौके पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नजर आती हैं।
श्रद्धा कपूर हाल ही में अहमदाबाद में एक दोस्त की शादी में शामिल हुई थी। इस दौरान उनके साथ राहुल मोदी भी नजर आए थे।
श्रद्धा कपूर ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस पानी पूरी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं।
इस फोटो में श्रद्धा कपूर दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का आउटफिट कैरी किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।