Shaka Laka Boom Boom Cast Living This Life Now: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'शका लका बूम बूम' ने लोगों का खूब दिल जीता था। किंशुक वैद्य स्टारर ये सीरियल आज भी 90's किड्स का पसंदीदा है। अगर उन्हें मौका मिले तो वे दोबारा इसे देखना पसंद करेंगे। लेकिन आज 'शका लका बूम बूम' के स्टार्स कहां है और क्या कर रहे हैं, इसके बारे में जानने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित रहते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर और उनके जीवन पर-
टीवी के पॉपुलर एक्टर किंशुक वैद्य ने अपनी एक्टिंग से खूब दिल जीता है। 'शका लाका बूम बूम' में उन्होंने संजू का किरदार अदा किया था। किंशुक वैद्य अब टीवी सीरियल्स में हाथ आजमा रहे हैं। बता दें कि बीते महीने ही वह पिता बने हैं।
हंसिका मोटवानी ने 'शका लका बूम बूम' में करुणा का किरदार अदा किया था। हंसिका अब साउथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बता दें कि बीते महीने ही एक्ट्रेस का तलाक हुआ था।
जेनिफर विंगेट ने 'शका लका बूम बूम' में पिया का किरदार अदा किया था। जेनिफर विंगेट आज टीवी ही नहीं, बल्कि ओटीटी की भी जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्होंने कई हिट टीवी शोज और वेब सीरीज दी हैं।
एक्टर मधुर मित्तल ने "शका लका बूम बूम' सीरियल में टीटो का किरदार निभाया था। शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। वहीं अब मधुर मित्तल बॉलीवुड मूवीज में हाथ आजमा रहे हैं।
पॉपुलर टीवी एक्टर आदित्य कपाड़िया ने 'शका लका बूम बूम' में झुमरू का किरदार अदा किया था। वह भी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख चुके हैं। आदित्य बॉलीवुड मूवीज में तो हाथ आजमा ही रहे हैं। साथ ही यू-ट्यूब पर भी पत्नी के साथ व्लॉग साझा करते नजर आते हैं।
टीवी के पॉपुलर एक्टर रोमित राज को आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था। रोमित राज ने 'शका लका बूम बूम' में करण की भूमिका अदा की थी।
टीवी के पॉपुलर एक्टर आशीष रॉय ने कई हिट सीरियल्स में काम किया है। 'शका लका बूम बूम' में भी वह पार्थो के पिता के किरदार में नजर आए थे। लेकिन साल 2020 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस लता सबरवाल ने 'शका लका बूम बूम' में संजू की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने लंबे वक्त तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में राजश्री की भूमिका निभाई। लता सबरवाल इन दिनों व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।