Bollywood Stars More Famous Than Their Parents: बॉलीवुड में कई बार ये देखने को मिला है कि सुपरस्टार के बच्चे इंडस्ट्री में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। उनकी फिल्म इंडस्ट्री में जरा भी नहीं चल पाई। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से रुबरु कराएंगे, जिन्होंने शोहरत और कमाई के मामले में अपने मां-बाप को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है। अपनी मेहनत के दमपर ये मां-बाप की पॉपुलैरिटी को भी दबाकर आगे निकल गए। यहां तक कि इंडस्ट्री भी इनके इशारों पर नाचती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से जबरदस्त शोहरत कमाई है। वह अपने माता-पिता नीलिमा अजीम और पंकज कपूर से भी ज्यादा मशहूर हैं।
काजोल बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। लेकिन एक्टिंग के मामले में काजोल उनसे चार कदम आगे हैं। साथ ही उनकी पॉपुलैरिटी भी अच्छी-खासी है।
ऋतिक रोशन मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन के बेटे हैं। करियर और पॉपुलैरिटी, दोनों में ही ऋतिक रोशन पिता से आगे हैं।
श्रद्धा कपूर ने पॉपुलैरिटी में अपने पिता शक्ति कपूर ही नहीं, बल्कि मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे को भी पछाड़ दिया है। वह इंडस्ट्री की चहेती एक्ट्रेस मानी जाती हैं।
अजय देवगन एक्शन फिल्म डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं। लेकिन पॉपुलैरिटी में अजय ने अपने पिता को पीछे छोड़ दिया है। उनका करियर भी अच्छा खासा चल रहा है।
करीना कपूर ने भी शोहरत और करियर की ऊंचाइयों के मामले में अपने मां-बाप यानी बबीता कपूर और रणधीर कपूर को पछाड़ दिया है। यहां तक कि बहन करिश्मा कपूर का फेम भी करीना के आगे कम है।
रणबीर कपूर के मम्मी-पापा यानी नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों ही दिग्गज कलाकार हैं। लेकिन अपनी एक्टिंग से रणबीर कपूर उनकी शोहरत को भी पीछे छोड़ते दिख रहे हैं।
आलिया भट्ट ऐसी स्टार किड हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से ट्रोल्स तक को इंप्रेस कर दिया है। आलिया भट्ट पॉपुलैरिटी में महेश भट्ट और सोनी राजदान को मात देती हैं।
सलमान खान मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान के बेटे हैं। लेकिन सलमान की पॉपुलैरिटी ऐसी है कि इंडस्ट्री के अच्छे-अच्छे दिग्गज भी उनके आगे झुकते हैं।