Salman Khan photos from Bigg Boss 18 set: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने वाला है। फैंस इस शो का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर कर रहे हैं। इस बीच आज बिग बॉस 18 के सेट से हमारे बेस्ट होस्ट सलमान खान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। फ़ोटोज़ में भाईजान का स्वैग देखा जा सकता है।
बिग बॉस 18 के शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में मेकर्स दर्शकों का उत्साह बनाए हुए हैं। अब आज सेट से सलमान खान की तस्वीरें सामने आई है।
बिग बॉस 18 के सेट से सामने आई तस्वीर देख फैंस बहूत उत्साहित हो गए हैं। सेट से सामने आई इन पहली तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह को काफी बढ़ा दिया है।
बता दें की बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया गया था। जिसके बाद फैंस जानना चाहते थे की इस बार बिग बॉस 18 को कौन होस्ट करेगा। अब सामने आई तस्वीरों ने फैंस के डाउट को क्लियर कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की होस्टिंग में बिग बॉस 18 इस रविवार 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। साथ ही जियो सिनेमा पर इसका 24 घंटे लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
बिग बॉस 18 कोलेकर फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। सभी को उम्मीद है कि यह नया सीजन काफी रोमांचक होगा। एक बार फिर सलमान खान कन्टेस्टन्ट को रोस्ट करते नजर आएंगे।
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन खबर आती रहती है। ऐसे में फैंस कन्टेस्टन्ट की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें की मेकर्स जल्द ही कन्टेस्टन्ट की लिस्ट रिलीव करेंगे।