बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में झंडा गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में मुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान लोगों ने ये दावा किया था कि प्रियंका इंडिया किसी फिल्म की वजह से आई है। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि प्रियंका भारत अचानक से किस लिए आई है। दरअसल, अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने प्रियंका आई है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देख आपका दिन बन जाएगा।
बीती रात प्रियंका चोपड़ा को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। इस दौरान की फोटोज अब इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा देसी लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये साड़ी लुक देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
सामने आई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का हेयर स्टाइल देखने लायक है। उन्होंने ऊंचा जूड़ा बनाया हुआ है और साथ ही दो चोटियां बनाई है।
इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के एक बॉडीगार्ड ने पैपराजी को धक्का दे दिया था। ये देख प्रियंका गुस्से में आ गई औऱ उस बॉडीगार्ड पर भड़क गई। प्रियंका का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक पर लोग जमकर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का ये कहना है कि हॉलीवुड में काम करने के बाद भी प्रियंका संस्कारी है।
वर्ल्ड आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।