Ormax TRP Week 25: अनुपमा-अनुज के रोमांस ने किए GHKKPM के दांत खट्टे, YRKKH की गर्दन पर भी लटकी तलवार

​Ormax TRP Week 25: हर हफ्ते की तरह इस बार भी एंटेरटेन्मेंट साइट औरमैक्स ने सभी दर्शकों और मेकर्स के लिए इस हफ्ते सीरियल की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार डूबती हुई अनुपमा ने लिस्ट में कमाल कर दिया है और फिर दूसरे शोज को औकात दिखा दी है।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Jul 2 2024, 22:56 IST
Ormax TRP के 25वें हफ्ते की लिस्ट में इन TV सीरियल ने बनाई जगह Image Credit : Instagram01 / 07

Ormax TRP के 25वें हफ्ते की लिस्ट में इन TV सीरियल ने बनाई जगह

Ormax TRP Week 25: टीवी दुनिया के सीरियल में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स एक दूजे से अच्छी टीआरपी लान के चक्कर में कई दांव पेंच खेल रहे हैं और यह हहोगा भी क्यूँ नहीं सभी को अपना फायदा देखना है। आज एंटेरटेन्मेंट साइट औरमैक्स ने साल 2024 के 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार अनुपमा ने फिर एक बार दबदबा बनाए रखा है।

अनुपमा (Anupama)Image Credit : Instagram02 / 07

अनुपमा (Anupama)

स्टार प्लस कर सीरियल अनुपमा की रेटिंग पिछले हफ्ते गिरी थी ऐसे में मेकर्स ने अनुपमा और अनुज के रोमांस से फिर एक बार नंबर एक ही गद्दी ले ली है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की लव स्टोरी दिखा मेकर्स ने अच्छा दांव खेला है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)Image Credit : Instagram03 / 07

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)

दिलीप जोशी स्टारर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर बार की तरह इस बार भी नंबर 2 पोजीशन पर है। हालांकि मेकर्स शो की टीआरपी ऊपर रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)Image Credit : Instagram04 / 07

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीआरपी के चलते लीप लाया गया था। ऐसे में कहानी नई होने के बावजूद भी सीरियल 67 रेटिंग के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)Image Credit : Instagram05 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस बार लिस्ट में चौथे नंबर पर सवार है। सीरियल में अभिरा और अरमान का मिलन दर्शक काफी लंबे समय से देखना चाहते हैं।

झनक (Jhanak)Image Credit : Instagram06 / 07

झनक (Jhanak)

हिबा नवाब स्टारर सीरियल झनक की रेटिंग में पिछली बार की तरह 64 पर जा अटकी है। कहानी में दर्शकों को नयापन ना मिलने के कारण शो टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

शिव शक्ति (Shiv Shakti)Image Credit : Instagram07 / 07

शिव शक्ति (Shiv Shakti)

कलर्स टीवी के शो शिव शक्ति को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है ऐसे में यह टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर है। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा लिस्ट में परिणिती, भाग्य लक्ष्मी कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य जैसे सीरियल के नाम शामिल है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!