HBD Mannara Chopra:मन्नारा को खून के आंसू रुला चुके हैं ये 7 सितारे, दोस्ती का हाथ बढ़ाकर पीठ में घोंपा छुरा

Happy Birthday Mannara Chopra: बॉलीवुड से लेकर 'बिग बॉस 17' तक पहुंचने वाली मन्नारा चोपड़ा का आज 33वां जन्मदिन है। उन्होंने 'बिग बॉस 17' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता। लेकिन इस शो में कुछ लोगों ने उन्हें खून के आंसू भी रुलाए। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे से लेकर अनुराग डोभाल तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 29 2024, 10:31 IST
HBD Mannara Chopra: मन्नारा को खून के आंसू रुला चुके हैं ये 7 सितारेImage Credit : Instagram01 / 08

HBD Mannara Chopra: मन्नारा को खून के आंसू रुला चुके हैं ये 7 सितारे

Happy Birthday Mannara Chopra: मशहूर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने तेलुगू फिल्मों और बॉलीवुड से लेकर 'बिग बॉस 17' तक अपनी राह तय की है। मन्नारा चोपड़ा का आज 33वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। 'बिग बॉस 17' में मन्नारा चोपड़ा को हर किसी ने देखा, उनका सफर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। यहां तक कि 'बिग बॉस 17' में ही कई सितारे ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक्ट्रेस को खून के आंसू रुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस लिस्ट में ईशा मालवीय से लेकर विक्की जैन तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal)Image Credit : Instagram02 / 08

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal)

अनुराग डोभाल ने दोस्ती का हाथ बढ़ाकर मन्नारा चोपड़ा की पीठ में छुरा घोंपा था। उन्होंने मन्नारा चोपड़ा की सारी बातें घरवालों से जाकर बताई थीं, साथ ही उन्हें खूब बुरा-भला भी कहा था।

ईशा मालवीय (Isha Malviya)Image Credit : Instagram03 / 08

ईशा मालवीय (Isha Malviya)

ईशा मालवीय एक नहीं बल्कि कई बार मन्नारा चोपड़ा संग लड़ाई में हदें पार कर चुकी थीं। उन्होंने मन्नारा चोपड़ा को धक्का दिया था, साथ ही उन्हें 'बार डांसर' तक कहा था।

आयशा खान (Ayesha Khan)Image Credit : Instagram04 / 08

आयशा खान (Ayesha Khan)

आयशा खान से भी कई बार मन्नारा चोपड़ा की लड़ाई हुई थी। आयशा ने भी मन्नारा को बुरा-भला कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खासकर अंकिता और ईशा के साथ मिलकर उन्होंने मन्नारा को खूब परेशान किया था।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui)Image Credit : Instagram05 / 08

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui)

मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा के अच्छे दोस्त थे। उन्होंने शुरुआत में एक्ट्रेस का खूब साथ भी दिया। लेकिन आयशा खान के आने के बाद मुनव्वर फारूकी के तेवर बदल गए थे। उन्होंने कहा था कि मन्नारा से उन्हें अजीब वाइब आती है।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)Image Credit : Instagram06 / 08

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

अंकिता लोखंडे ने नेशनल टीवी पर मन्नारा चोपड़ा को खूब खून के आंसू रुलाए थे। यहां तक कि विक्की संग उनकी बॉन्डिंग पर भी जमकर कीचड़ उछाला था।

विक्की जैन (Vicky Jain)Image Credit : Instagram07 / 08

विक्की जैन (Vicky Jain)

विक्की जैन ने पहले मन्नारा चोपड़ा से दोस्ती की और फिर बाद में उन्हें नॉमिनेट कर दिया। यहां तक कि विक्की ने मन्नारा पर जरूरत के हिसाब से दोस्ती करने का आरोप भी लगाया था।

टॉप 3 तक पहुंची थीं मन्नारा चोपड़ाImage Credit : Instagram08 / 08

टॉप 3 तक पहुंची थीं मन्नारा चोपड़ा

मन्नारा चोपड़ा का 'बिग बॉस 17' में सफर भले ही उतार-चढ़ाव से भरपूर था। लेकिन उन्होंने टॉप 3 तक अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने अंकिता लोखंडे और अरुण महाशेट्टी को मात दी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!