Loksabha Election 2024: लोक सभा चुनाव से पहले कुछ स्टार्स ने राजनीतिक पार्टियों को ज्वाइन किया है। इस लिस्ट में कंगना रनौत, अरुण गोविल और गोविंदा का नाम शामिल है। गोविंदा पहले भी कांग्रेस से जुड़ चुके थे। उन्होंने बाद में राजनीति छोड़ दी थी। एक्टर ने एक बार फिर राजनीति करियर की शुरुआत कर रहे हैं। एक्टर ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए है। पार्टी ने अभी तक गोविंदा को टिकट नहीं दिया है। ये चुनाव इन सितारों के राजनीतिक करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। आइए जानते हैं कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है।
कंगना रनौत इस बार हिमाल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ेंगी। एक्ट्रेस को बीजेपी ने मंडी से अपना प्रत्याशी चुना है।
अरुण गोविल बीजेपी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अरुण उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
हेमा मालिना लंबे समय से राजनीति में एक्टिव हैं। ड्रीम गर्ल मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
मनोज तिवारी दिल्ली नॉर्थ ईस्ट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी। 2019 में गोरखपुर सीट से जेनरल इलेक्शन लड़े थे। गोरखपुर से ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है।
शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पश्चिम बंगाल की आसनसोल से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।