Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई स्टार्स आज यानी 5 जुलाई को स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक ही कार में नजर आईं, तो वहीं आमिर खान शादी के बाद आज पहली बार पैप्स के कैमरे में कैद गुए। तमन्ना भाटिया का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स के अलावा और कौन-कौन से सेलेब्स आज पैप्स के कैमरे में कैद हुए।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज अपने देसी लुक में नजर आईं। तमन्ना भाटिया का देसी लुक देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज कूल लुक में नजर आए। टाइगर श्रॉफ का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आईं। इस दौरान कबीर बहिया और कृति सेनन एक ही कार में नजर आए।
एक्टर अमिताभ बच्चन आज अपने घर के बाहर आए फैंस से मिले। अमिताभ बच्चन की इस सादगी ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
एक्टर आमिर खान आज अपनी तीसरी शादी के बाद पहली बार नजर आए। इस दौरान आमिर खान ने पैप्स को ग्रीट भी किया।