90के दशक की हिट अभिनेत्रियां आज तक काम कर रही है। इन हसीनाओं की फिल्म रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता था। हम आपको 90 के दशक की डस्की क्वीन के बारे में बता रहे है जिनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर के बाहर लड़ाई हो जाती थी। इस लिस्ट में काजोल, प्रियंका चोपड़ा से लेकर तबू तक का नाम शामिल है। ये अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी हैं। आज भी ये हसीनाएं इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, इश्क, गुप्त समेत कई हिट फिल्मों में काम किया था। एक दौर था जब काजोल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट होती थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने पत्थर के फूल से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
बंगाली बाला रानी मुखर्जी की खूबसूरती और एक्टिंग के लोग दीवाने थे। एक्ट्रेस अपने समय की हिट हीरोइन में से एक रह चुकी हैं। एक्ट्रेस आज भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं।
तबू अपने समय की हिट एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्शन से लेकर रोमांस तक एक्ट्रेस का हर अंदाज पर्दे पर देखने को मिला है।
शिल्पा शेट्टी बॉक्स ऑफिस का चमकता सितारा है। आज भी एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने बाजीगर, धड़कन, आग समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है।
सुष्मिता सेन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने भले ही कम फिल्में की है। लेकिन उनकी फिल्में हमेशा लीक से हटकर होती है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।