बॉलीवुड के स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अभी हाल ही में बताया की वो अपने पति से अलग हो रही है, लेकिन इसके बाद भी वो तुषान भिंडी की अच्छी दोस्त रहेंगी। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि तलाक के बाद भी कपल दोस्त रहे हो, पहले भी बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसा कर चुके हैं। आज उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो तलाक के बाद भी अपने पार्टनर के अच्छे दोस्त हैं। इस लिस्ट में कई ऐसे स्टार्स के नाम शामिल है, जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) ने साल 2021 में तुषान भिंडी से शादी की थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने पति से अलग होने का फैसला ले लिया है। लेकिन उन्होंने बताया कि वो और तुषान भिंडी अच्छे दोस्त रहेंगे और बच्चों की मिलकर केयर करेंगे।
एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी। साल 2021 में आमिर खान और किरण राव अलग हो गए थे। लेकिन दोनों आज भी साथ में इवेंट में नजर आते हैं।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया लेकिन दोनों आज भी अपने बेटे अरहान खान के लिए मिलते हैं।
एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी, साल 2015 में दोनों अलग हो गए। लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त है।
एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने पहली शादी अधुना भबानी से की थी। साल 2017 में तलाक के बाद भी दोनों दोस्त बने हुए हैं।
एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सुजैन खान से साल 2000 में शादी की थी। ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी सुजैन खान और ऋतिक रोशन अच्छे दोस्त है।