करवा चौथ पर हिना खान ने लगाया रॉकी के नाम का सिंदूर, पति ने एक्ट्रेस के छुए पैर

Hina Khan Pics: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने करवा चौथ के मौके पर हिना खान ने अपने पति रॉकी जायसवाल ने नाम का सिंदूर लगाया है। हिना खान की फोटोज सामने आ गई है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। हिना खान ने अपने पहले करवा चौथ पर पति रॉकी के साथ एक से एक फोटो शेयर की हैं। आइए नजर डालते हैं फोटोज पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Oct 11 2025, 10:54 IST
हिना खान का पहला करवा चौथImage Credit : Hina khan instagram01 / 07

हिना खान का पहला करवा चौथ

Hina Khan Pics: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक की हसीनाएं ने करवा चौथ का व्रत रखा। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान का नाम शामिल है। हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। एक्ट्रेस ने इस दौरान की फोटोज भी शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फोटोज में हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी काफी क्यूट लग रही हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

हिना खान ने शेयर की फोटोजImage Credit : Hina khan instagram02 / 07

हिना खान ने शेयर की फोटोज

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ दिखाई दे रही हैं। हिना और रॉकी की फोटोज ने फैंस का दिन बना दिया है।

रॉकी जायसवाल ने किया ये कामImage Credit : Hina khan instagram03 / 07

रॉकी जायसवाल ने किया ये काम

इस तस्वीर में रॉकी जायसवाल, हिना खान के पैर छूते नजर आ रहे हैं। रॉकी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये पिक्चर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

हिना खान का लुकImage Credit : Hina khan instagram04 / 07

हिना खान का लुक

तस्वीरों में हिना खान नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं हिना खान ने अपने पति के नाम का सिंदूर भी लगाया है।

हिना खान ने कही ये बातImage Credit : Hina khan instagram05 / 07

हिना खान ने कही ये बात

हिना खान ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, धन्य हूं। जब सच्चा प्यार सच्चे दिलों को मिलता है तो बंधन सीमाओं से परे बढ़ता है। हमारी दुनिया एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है और हर सेलिब्रेशन, हर त्यौहार, हर खुशी में हमारा प्यार और गहरा होता जाता है।

हिना खान ने लुटाया प्यारImage Credit : Hina khan instagram06 / 07

हिना खान ने लुटाया प्यार

हिना खान ने आगे लिखा, हम बस एक-दूसरे की बाहों में खुशी से रहना चाहते हैं और जीवन में मिलने वाले हर उस अवसर का आनंद लेना चाहते हैं जिसे हम साथी कहते हैं। हैप्पी करवा चौथ आप सभी को। आई लव यू रॉकी

हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरीImage Credit : Hina khan instagram07 / 07

हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी

हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शुरू हुई थी, जहां हिना मुख्य अभिनेत्री थीं और रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। साल 2025 में हिना और रॉकी ने शादी की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!