Femina Miss India World 2026 Sadhvi Sail: 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 फिनाले में गोवा की रहने वाली साध्वी सैल के सिर पर विजेता का ताज सजा। इस दिन ने साध्वी सैल की किस्मत बदलकर रख दी और आज वो दुनियाभर में फेमस हैं। साध्वी सेल ये खिताब जीतने के बाद पहली बार गोवा पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। आइए आपको साध्वी सेल की ताजा तस्वीरें दिखाते हैं...
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीतने के बाद साध्वी सेल पहली दफा गोवा पहुंची, जहां उनसे मिलने के लिए सैकड़ों की भीड़ लग गई।
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विजेता साध्वी सेल के स्वागत के लिए एक स्पेशल सिंहासन बनवाया गया, जिस पर बैठकर उन्होंने पोज दिए।
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विजेता साध्वी सेल के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वो बेटी की जीत पर बेहद खुश हैं।
साध्वी सेल ने फैंस को ऑटोग्राफ दिए, जो उनके शानदार स्वागत के लिए इकट्ठे हुए थे। फैंस साध्वी की एक झलक पाने के लिए बेचैन नजर आए।
गोवावासियों ने साध्वी सेल को गुलाबी रंग की शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साध्वी ने भी हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया अदा किया।