आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों में खबरों का काफी चर्चा में रहीं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से विवादों में आ गई है। प्रियंका चोपड़ा ने आज राम चरण की फिल्म पेड्डी की जमकर तारीफ की। इसके अलावा राकेश बेदी अपने एक कोलैबोरेशन को लेकर खबरों में रहे। तो वहीं फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर भी एक नया अपडेट सामने आया। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
राकेश बेदी गोवा में अचानक सुखबीर सिंह बादल से मिले। इसको लेकर राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जानकारी दी। इस दौरान राकेश बेदी की नई पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस जीनत अमान ने आज पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी टूटने के दौरान उन्होंने गवाही (Gawaahi) फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने कहा कि काम के जरिए वो अपनी पर्सनल तकलीफ से भागना चाहती थीं।
सौरव गांगुली बायोपिक में एक्टर सस्वता चटर्जी की एंट्री हो गई है। फिल्म में सस्वता चटर्जी सौरव के पिता चंडीदास गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे।
प्रियंका चोपड़ा ने राम चरण की फिल्म पेड्डी का ट्रेलर देखा। फिल्म पेड्डी का ट्रेलर देखने के बाद एक्ट्रेस ने इसकी जमकर तारीफ की।
फिल्म चंद मेरा दिल रिलीज से पहले मूवी का रन टाइम 11 मिनट बढ़ गया है। CBFC ने फिल्म को 8 नए सीन के साथ इसे क्लियर कर दिया है।
'चुनरी चुनरी' के राइट्स को लेकर पूजा एंटरटेनमेंट को कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। टिप्स म्यूजिक के साथ विवाद चल रहा है।
फिल्म धुरंधर 2 पर रक्षा संबंधी जानकारी लीक करने का आरोप लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और CBFC को इस पर फैसला लेने को कहा है।