Bollywood Celebs Soon South Debut: साउथ इंडस्ट्री ने अपना दब-दबा बना लिया है। बॉलीवुड में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद सितारे साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। साल 2024 में कई सितारे साउथ में डेब्यू करने वाले हैं। इस लिस्ट में बॉबी देओल, इमरान हाशमी से लेकर सैफ अली खान तक का नाम शामिल है। सेलेब्स अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आइए इन स्टार्स के अपकमिंग फिल्मोंं के बारे में जानते हैं।
बॉबी देओल तमिल फिल्म कंगुवा में नजर आएंगे। इसके अलावा भी एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
जाह्नवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस राम चरण के साथ RC-16 में नजर आएंगी।
इमरान हाशमी तेलुगु फिल्म O.G में नजर आएंगे। एक्टर मेगास्टार पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
सैफ अली खान देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। एक्टर फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे।
शनाया कपूर मलयालम फिल्म Vrushabham से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में शनाया साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
जैमी लीवर तेलुगु फिल्म Aa Okatti Adakku से डेब्यू करेंगी। जैमी को उनके जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है।
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी डेब्यू करने वाली हैं।