Ranveer Singh Box Office: दर्शकों के अंदर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने का क्रेज साफ तौर पर नजर आ रहा है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज करा रही है। उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह की यह मूवी उनके अब तक के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी। तो चलिए जानते हैं 'धुरंधर 2' रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को मात दे देगी। आइए देखें ये लिस्ट...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 895.42 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। यह रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' आसानी से तोड़ देगी।
संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'पद्मावत' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 302.15 रुपये रहा था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी नजर आए थे।
रणवीर सिंह ने फिल्म 'सिम्बा' में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 240.31 करोड़ रुपये धांसू बिजनेस किया था।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी के कलेक्शन 184.2 करोड़ रुपये था।
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। फिल्म ने 153.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ऊपर लिस्ट में दी गई 5 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ धांसू ओपनिंग ले सकती है।