Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को होगा। शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ चुके हैं। फैंस विनर्स के नाम की चर्चा कर रहे हैं। शो में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स हैं। फैंस इन्हीं 4 में से किसी एक को विनर बनते हुए देखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉप 3 की लिस्ट से अंकिता लोखंडे बाहर हो चुकी हैं। इस बात को जानने के बाद अंकिता के फैंस को झटका लग सकता है। आइए इस शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।
शो का फिनाले 28 जनवरी 2024 को है। शो के फिनाले एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी को फैंस टॉप 2 फाइनलिस्ट मान रहे हैं। फैंस दोनों को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
टॉप 3 की लिस्ट में मुनव्वर, अभिषेक और मन्नारा चोपड़ा का नाम सामने आया है। ये लिस्ट फैंस की वोटिंग के आधार पर है।
अभिषेक कुमार को शो का टॉप 2 फाइनलिस्ट माना जा रहा है। शो में उन्हें दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मन्नारा चोपड़ा शो की टॉप 3 कंटेस्टेंट के रूप में गिनी जा रही हैं। एक्ट्रेस की गेम दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं।
ईशा मालवीय शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट है। लेकिन वो टॉप 3 की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
गेम के मास्टर माइंड कहें जाने वाले विक्की जैन भी टॉप 3 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं।
शो में अंकिता लोखंडे को फैंस का जमकर सपोर्ट मिल रहा है। इसके बावजूद एक्ट्रेस फैंस की टॉप 3 लिस्ट से बाहर हो चुकी हैं।
अरुण माशेट्टी ने भले ही शो में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इसके बावजूद वो शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट बने हैं।