TV Actresses Could Not Win Bigg Boss Trophy: सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में टीवी की कई हसीनाओं ने शिरकत की। उन हसीनाओं ने बिग बॉस में झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन लाखों-करोड़ों की मात्रा में फैंस के होने के बाद भी वे हसीनाएं बिग बॉस की ट्रॉफी तक को नहीं छू पाईं। जहां कुछ हसीनाएं फिनाले में आकर निकल गईं तो वहीं कुछ तो फिनाले तक भी नहीं पहुंच पाईं। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर हिना खान तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-
रुपाली गांगुली ने बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। लेकिन वह फिनाले तक भी नहीं पहुंच पाई थीं।
हिना खान ने बिग बॉस के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस फिनाले तक भी पहुंची थीं। लोगों को ये तक लगने लगा था कि हिना खान ही बिग बॉस की ट्रॉफी जीतेंगी।
जैस्मिन भसीन ने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था। वह फिनाले के करीब आकर शो से बाहर हो गईं। करोड़ों फैंस के बाद भी वह बिग बॉस में धाक नहीं जमा पाईं।
रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। वह फिनाले तक पहुंच गई थीं। लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा पाईं। यहां तक कि वह बिग बॉस 15 का भी हिस्सा बनी थीं, लेकिन फिनाले तक नहीं पहुंच पाईं।
निमृत कौर आहलुवालिया ने 'बिग बॉस 16' में एंट्री की थी। टीवी की चहेती बहू होकर भी वह फिनाले से पहले ही बाहर हो गईं।
प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर हर किसी को उम्मीद थी कि वह बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने साथ ले जाएंगी। जबरदस्त गेम के बाद भी वह हार गईं।
सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस 16 में एंट्री तो की। उनके फैंस ने उन्हें फिनाले तक पहुंचाने की भी कोशिश की। लेकिन टास्क हारने के कारण वह बाहर हो गईं।
ईशा मालवीय ने बिग बॉस 17 में अपनी गेम से धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन फिनाले के करीब आकर वह बाहर हो गईं।
अंकिता लोखंडे 'बिग बॉस 17' के फिनाले में जगह तो बना चुकी हैं। लेकिन वह जीत पाएंगी या नहीं, इस बात पर मुहर लगनी बाकी है। बता दें कि लोग मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार को उनकी तुलना में ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं।