2026 Top 5 Bollywood Actors: साउथ की मूवीज ने जब से बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करना शुरू की थी तब से ही माना जा रहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिन लद चुके हैं। हालांकि साल 2026 में मामला पूरी तरह से उलटा नजर आ रहा है। साल 2026 की शुरुआत से ही बॉलीवुड मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं और जमकर रुपये कूट रही हैं। आइए आपको इस साल के उन 5 अभिनेताओं से मिलवाते हैं, जिनकी मूवीज ने सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई की है और बॉक्स ऑफिस का सीना फाड़ दिया है।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज से पहले ही हिट माना जा रहा था। ट्रेड पंडितों को पता था कि ये मूवी जमकर कमाई करेगी लेकिन बॉलीवुड की सबसे सफल मूवी बन जाएगी इसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था। रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 से 1091 करोड़ रुपये की कमाई की है।
धुरंधर 2 के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान पांडे स्टारर बॉर्डर 2 ने भी शानदार कमाई करके ट्रेड पंडितों को चौंकाया है। फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़ रुपये की कमाई की है और दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी भूत बंगला धीरे-धीरे ही सही लेकिन 100 करोड़ के क्लाब में शामिल हो चुकी है। भूत बंगला ने अब तक अपने खाते में 121 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ अक्की पाजी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ चुके हैं।
अभिनेता शाहिद कपूर को ओ'रोमियो से बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर वैसा कमाल नहीं दिखा पायी। फिल्म ने सिनेमाघरों में 59 करोड़ रुपये फापे थे, जिसके साथ ये चौथे स्थान पर है।
अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा भी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं। अगस्त्य नंदा की इक्कीस साल 2026 की शुरुआत में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ ये मूवी पांचवे स्थान पर आ चुकी है।