भारत का इकलौता राज्य जहां 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैं, कहा जाता है शिक्षा का गढ़

Which State Has 8114 Colleges And 84 Universities: भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में आपको सैकड़ो की संख्या में कॉलेज और विश्वविद्यालय मिल जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुताबिक देशभर में कुल 1078 विश्वविद्यालय हैं। प्रत्येक विश्वविद्यालय और कॉलेज अलग अलग कोर्सेज को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत कि किस राज्य में 84 यूनिवर्सिटी और 8375 कॉलेज हैं। बता दें इसे शिक्षा का गढ़ कहा जाता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी और कॉलेज वाला राज्य कौन सा है तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Feb 20 2026, 07:40 IST
भारत के किस राज्य में 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैंImage Credit : Istock01 / 07

भारत के किस राज्य में 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैं

भारत की शिक्षा व्यवस्था ने हाल के वर्षों मं काफी प्रगति की है। यहां हजारों की संख्या में कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैं।

सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी और कॉलेज वाला राज्यImage Credit : Istock02 / 07

सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी और कॉलेज वाला राज्य

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी और कॉलेज वाला राज्य कौन सा है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं दे पाए हैं।

इस राज्य में सबसे ज्यादा कॉलेजImage Credit : Istock03 / 07

इस राज्य में सबसे ज्यादा कॉलेज

बता दें यहां हम यूपी की बात कर रहे हैं। सरकार के ऑल इंडिया सर्वे फॉर हायर एजुकेशन 2020-21 (AISHE) की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा कॉलेज वाला राज्य है। इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक का नंबर आता है।

प्रत्येक कॉलेज अलग अलग कोर्सेस के लिए फेमसImage Credit : Istock04 / 07

प्रत्येक कॉलेज अलग अलग कोर्सेस के लिए फेमस

यहां करीब 84 यूनिवर्सिटी और 8000 से ज्यादा कॉलेज हैं। हालांकि अब इस आंकड़े में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। यहां प्रत्येक विश्वविद्यालय या कॉलेज किसी न किसी विशेष कोर्स या सब्जेक्ट के लिए जाने जाते हैं।

यहां देखें टॉप कॉलेजों की लिस्टImage Credit : Istock05 / 07

यहां देखें टॉप कॉलेजों की लिस्ट

यहां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, आईआईटी कानपुर, लखनऊ यूनिवर्सिटी, इलाहबाद विश्वविद्यालय समेत कई बेस्ट व फेमस यूनिवर्सिटीज है। जिसमें एडमिशन के लिए छात्र तरसते हैं।

सबसे ज्यादा कॉलेज वाले टॉप 10 राज्यImage Credit : Istock06 / 07

सबसे ज्यादा कॉलेज वाले टॉप 10 राज्य

भारत में कॉलेजों की संख्यां के मामले में टॉप 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अलावा राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और केरल भी शामिल हैं।

ये राज्य दूसरे और तीसरे नंबर परImage Credit : Istock07 / 07

ये राज्य दूसरे और तीसरे नंबर पर

महाराष्ट्र 4,532 कॉलेजों और प्रति लाख जनसंख्या पर 34 कॉलेजों के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि कर्नाटक 4,233 कॉलेजों और प्रति लाख जनसंख्या पर 62 कॉलेजों के साथ तीसरे स्थान पर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!