किस झील को कहा जाता है Moon Lake? क्या है रंग बदलते पानी का कारण

भारत में हजारों झीलें है जो अलग-अलग कारणों से लोगों के बीच लोकप्रिय है। लेकिन देश में एक झील ऐसी है, जिसे चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। पहाड़ों से घिरी और अपने मनमोहक नजारों के लिए प्रसिद्ध इस झील को Moon Lake कहा जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि मून लेक किस झील को कहा जाता है और इसे यह नाम क्यों मिला है। आइए जानें मून लेक का रहस्य-

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated May 13 2026, 16:54 IST
भारत में कितनी झीलें है?Image Credit : Canva01 / 07

भारत में कितनी झीलें है?

​भारत में दो प्रकार की झीलें है मानव निर्मित और प्राकृतिक। दोनों को मिलाकर यहां 15000 से अधिक झीलें है।​

भारत में है मून लेक?Image Credit : Canva02 / 07

भारत में है मून लेक?

​भारत में एक झील है, जिसे मून लेक कहा जाता है। इस इसकी खास बात इसका रंग बदलता पानी है।​

भारत में कहां है मून लेकImage Credit : Canva03 / 07

भारत में कहां है मून लेक

​मून लेक भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में स्थित है। यह हिमालय के कुंजुम दर्रे के पास है और समुद्र तल से 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।​

किस झील को कहा जाता है मून लेक?Image Credit : Canva04 / 07

किस झील को कहा जाता है मून लेक?

​लाहौल-स्पीति के नाम से कई लोगों ने अंदाजा लगा लिया होगा की हम किस झील की बात कर रहे हैं। अगर आपका उत्तर 'चंद्रताल' है, तो यह सही उत्तर है। चंद्रताल को ही Moon Lake के नाम से जाना जाता है।​

क्यों कहा जाता है मून लेक?Image Credit : Canva05 / 07

क्यों कहा जाता है मून लेक?

​इस झील को Moon Lake, केवल इसके नाम चंद्रताल होने के कारण ही नहीं कहा जाता है, बल्कि इसकी अर्धचंद्राकार के कारण कहा जाता है। बहुत ऊंचाई से यह एक चमकते हुए चंद्रमा की तरह दिखता है। इसलिए इसे मून लेक कहा जाता है।​

मून लेक का पानी बदलता है रंगImage Credit : Canva06 / 07

मून लेक का पानी बदलता है रंग

​चंद्रताल अपने रंग बदलते हुए पानी के लिए भी जानी जाती है। सूर्य की रोशनी और गलेशियल के पानी में मौजूद खनिजों के कारण झील का रंग अलग-अलग समय पर नीला, हरा और फिरोजी नजर आता है।​

चंद्रताल झील क्यों प्रसिद्ध है?​Image Credit : Canva07 / 07

चंद्रताल झील क्यों प्रसिद्ध है?​

​शांत वातावरण, खूबसूरत नजारे के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल कई पर्वतारोही पहुंचते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!