भारत में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) 2026 के आंकड़ो के अनुसार देशभर में कुल 700 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में एमबीबीएस के लिए नंबर 1 मेडिकल कॉलेज कौन सा है।
यहां 99.5 पर्सेंटाइल वालों को ही एडमिशन मिलता है। ऐसे में यदि आप भी नहीं जानते हैं कि यूपी में एमबीबीएस के लिए नंबर 1 कॉलेज कौन सा है तो यहां जान लीजिए।
बता दें यहां हम संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences) की बात कर रहे हैं। एनआईआरएफ रैंकिंग में यह पांचवे नंबर पर है। यहां इसे 70.09 और 5वीं रैंक प्राप्त है।
1983 में स्थापित यह संस्थान 550 एकड़ में फैला है। यहां सुपर स्पेशियलिटी, डीएम, एमसीएच, एमडी, और पीएचडी जैसे उन्नत पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इस कॉलेज में DM, M.Ch, MD, Ph.D., और B.Sc. नर्सिंग जैसे कोर्सेज संचालित होते हैं।
इसके अलावा यूपी के नंबर 1 एमबीबीएस कॉलेज में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George`s Medical University) शामिल है। इसे कुल 68.77 स्कोर प्राप्त है और यह 8वें नंबर पर है।
यह एक प्रमुख सरकारी मेडिकल विश्वविद्यालय और अस्पताल है, जिसकी स्थापना 1905 (औपचारिक शुरुआत 1914) में हुई थी। यह 4500+ बिस्तरों के साथ भारत के सबसे बड़े आवासीय अस्पतालों में से एक है।
केजीएमयू में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, एमडी, एमएस, और डीएम/एम.सी.एच. (सुपर स्पेशलिटी) पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यहां छात्रों को नीट यूजी और नीट पीजी के जरिए एडमिश मिलता है। ध्यान रहे यहां भी टॉप पर्सेंटाइल वालों को ही एडमिशन मिल पाता है।