बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। कियारा ने मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। (Photo Credit: Instagram/sidmalhotra)
सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों ने शादी के दो साल बाद फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। (Photo Credit: Instagram/sidmalhotra)
कियारा और सिद्धार्थ की एक्टिंग की चर्चा तो काफी होती है लेकिन आज हम आपको दोनों की पढ़ाई लिखाई के बारे में बताएंगे। (Photo Credit: Instagram/sidmalhotra)
सिद्धार्थ की बात करें तो उनका जन्म 16 जनवरी 1985 को हुआ था। इनके पिता का नाम सुनील और मां का नाम रिम्मा मल्होत्रा है। (Photo Credit: Instagram/sidmalhotra)
सिद्धार्थ ने अपनी स्कूली शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल और नेवल पब्लिक स्कूल, दिल्ली से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। (Photo Credit: Instagram/sidmalhotra)
वहीं, कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम जगदीप अडवाणी है। कियारा की शुरुआती पढ़ाई लिखाई कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से हुई है। (Photo Credit: Instagram/sidmalhotra)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 12वीं में 92% अंक प्राप्त किए हैं। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज, मुंबई से मास कम्युनिकेशन में बैचलर्स की डिग्री हासिल की है। (Photo Credit: Instagram/sidmalhotra)