KBC Quiz: नहीं दे पाए 7 करोड़ के सवाल का जवाब, फिर भी चंद्र प्रकाश बने सीजन के पहले करोड़पति, जानें क्या था सवाल

Kaun Banega Crorepati सीजन 16 चल रहा है, चंद्र प्रकाश को इस सीजन का पहला करोड़पति बनने का अवसर मिला। गौरतलब है कि केबीसी की शुरुआत 2000 से हुई थी, उसके बाद से अब तक 16 सीजन आ चुके हैं, केवल एक सीजन को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी सीजन को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन होस्ट करते आए हैं। अगर आप भी इस शो के दीवाने हैं तो जानें चंद्र प्रकाश को करोड़पति बनने के लिए कौन से सवाल का जवाब देना पड़ा? और 7 करोड़ का वो कौन सा सवाल था जिसका जवाब चंद्र प्रकाश नहीं दे सके।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Sep 26 2024, 18:20 IST
कौन बनेगा करोड़पति 16Image Credit : TNN01 / 05

कौन बनेगा करोड़पति 16

'कौन बनेगा करोड़पति 16' एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि शो को पहला करोड़पति विनर मिल गया है, KBC 16 के पहले करोड़पति का नाम चंद्र प्रकाश है। जानें इनसे एक करोड़ के सवाल के लिए क्या पूछा गया था।

केबीसी के बारे मेंImage Credit : TNN02 / 05

केबीसी के बारे में

​के​बीसी एक ऐसा क्विज शो है, जिसमें सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों को पूछा जाता है, जैसे सवालों का चरण बढ़ता जाता है, वैसे वैसे प्राइज मनी भी बढ़ती जाती है। इस KBC 16 के आखिरी सवाल की कीमत 7 करोड़ रुपये है।

कहां से हैं चंद्र प्रकाशImage Credit : TNN03 / 05

कहां से हैं चंद्र प्रकाश

इस सीजन के पहले करोड़पति चंद्र प्रकाश जम्मू-कश्मीर से आते हैं। चंद्र प्रकाश की उम्र महज 22 साल है, इतने कम उम्र में पढ़ाई लिखाई करके एक करोड़ जीतना यह वाकई उन लोगों के लिए प्रेरणा की बात है जो पढ़ाई लिखाई को कमतर समझते हैं।

क्या था एक करोड़ का सवालImage Credit : TNN04 / 05

क्या था एक करोड़ का सवाल

सवाल: ''किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम शांति का निवास है''इस सवाल का जवाब था तंजानिया

7 करोड़ का सवालImage Credit : TNN05 / 05

7 करोड़ का सवाल

1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज़ माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था? इस सवाल का जवाब था - वर्जीनिया डेयर

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!