हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 12 मई को जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होते ही टॉपर का नाम और उसकी मार्कशीट भी सामने आ गई। इन रिजल्ट्स में रेवाड़ी जिले की रहने वाली दीपिका पुत्री अशोक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
उन्होंने हिंदी, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र व सीपीयू विषय में शत प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 99 और गणित विषय में 90 अंक हासिल किए हैं।इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 84.98 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.91 रही है।
दीपका ने कला संकाय में 499 अंक हासिल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। वह वर्तमान में जिले के गांव चिन्हड़ स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत थी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी किया है, जिन्होंने अभी तक अपना स्कोर नहीं देखा वो इस वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड की सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,42,856 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
कला संकाय में पास प्रतिशतता 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रहा। इसके अलावा राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशतता 82.44 प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 87.94 दर्ज किया गया।
इस परीक्षा में 1,19,893 छात्राओं ने हिस्सा लिया, इनमें से 1,05,467 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 87.97 रही, जबकि 1,22,963 लड़कों में से 1,00,151 पास हुए और इनकी पास प्रतिशतता 81.45 रही।