संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में दुनियाभर से सवाल पूछे जाते हैं। सवाल ऐसे ऐसे होते हैं जिनका जवाब देने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट जाते हैं।
आज हम आपके लिए ऐसा ही एक सवाल लेकर आए हैं जिसका जवाब शायद आपको ना मालूम हो। सवाल है कि दुनिया का सबसे लंबा पुल कौन सा है?
यह सवाल कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिया गया है और अभ्यर्थी अक्सर इसका जवाब गलत दे देते हैं। आज आप इस सवाल का जवाब जान लें।
दुनिया का सबसे लंबा ब्रिज डैनयांग-कुनशान ग्रैंड ब्रिज है, जो चीन में स्थित है। यह बीजिंग-शंघाई हाई-स्पीड रेलवे का हिस्सा है। यह ब्रिज दुनिया में इंजीनियरिंग का हैरतअंगेज नमूना है।
डैनयांग-कुनशान ग्रैंड ब्रिज की लंबाई 164.8 किलोमीटर (102.4) मील) है। यह पुल पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत में, दानयांग और कुनशान शहरों के बीच स्थित है।
इस पुल का इस्तेमाल चीन के दो सबसे बड़े शहरों, बीजिंग और शंघाई के बीच चलने वाली तेज़ गति वाली ट्रेनों द्वारा किया जाता है।
यह ब्रिज कई नदियों, झीलों और नहरों को पार करता है, जिनमें यांगचेंग झील का एक हिस्सा भी शामिल है। इसके ऊपर से गुजरना अपने आप में रोमांचक है।