लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी LPG आसानी से आग पकड़ने वाली हाइड्रोकार्बन गैस होती है। इस गैस को लिक्विड में बदलकर सिलेंडर में भरा जाता है, जिसके बाद घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली LPG की फुल फॉर्म 'लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस' (Liquefied Petroleum Gas) है।
बता दें कि एलपीजी गैस सीधे तौर पर नहीं आती है। इसे बनाया जाता है। जी हां, कच्चे तेल (Crude Oil) के रिफाइनरी प्रोसेस के दौरान जब पेट्रोल-डीजल बनाया जाता है उसी प्रोसेस के दौरान बाई-प्रोडक्ट के रूप में LPG निकाली जाती है।
LPG गैस बनाने के बाद इसे सिलेंडर में भरने के लिए भारी दबाव में लिक्विड बनाया जाता है। फिर बड़ी पाइपलाइनों, गैस टैंकरों या पानी के जहाजों से बॉटलिंग प्लांट तक पहुंचाकर सिलेंडरों में भरकर घरों तक पहुंचाया जाता है।
इस सवाल का उत्तर है, एलपीजी गैस। लेकिन बता दें कि एलपीजी खुद में कई गैसों का मिश्रण है। इसमें प्रोपेन और ब्यूटेन होती है, जो कार्बन और हाइड्रोजन से मिलकर बनती है और हवा (ऑक्सीजन) के संपर्क आने पर आसानी से जलने लगती है।
खाना बनाते हुए आप भी कभी न कभी चूल्हा बंद करना भूलें होंगे, ऐसे में आपको सिलेंडर से निकलने वाली गैस की गंध भी जरूर आई होगी। आपने कभी सोचा ये बदबू क्यों आती है, जबकि नेचुरल फॉर्म में LPG का कोई रंग और महक नहीं होती है। दरअसल, इस गैस में सुरक्षा के लिए इथाइल मरकैप्टन नाम का एक केमिकल मिलाया जाता है, जिसकी बदबू से आपको गैस लीक होने के बारे में तुरंत पता लग जाता है।