अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिसे शॉर्ट में AIIMS कहा जाता है। दिल्ली में स्थित देश का टॉप मेडिकल कॉलेज है। यहां प्रवेश प्राप्त करना रह मेडिकल छात्र का सपना है।
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) भी दिल्ली के टॉप मेडिकल संस्थानों में से एक है। यहां एडमिशन लेने वाले छात्रों की भी लाइफ सेट होती है।
दिल्ली के टॉप और सरकारी मेडिकल कॉलेज में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) का नाम भी शामिल है। यह मुख्य तौर पर महिलाओं का कॉलेज है।
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल भी दिल्ली के प्रसिद्ध मेडिकल संस्थानों में से एक है। यह गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से संबद्ध।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) और जीटीबी अस्पताल दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रमुख कॉलेज। न केवल डीयू का बल्कि दिल्ली के प्रमुख कॉलेज में शामिल है।
अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (ABVIMS) केंद्र सरकार द्वारा संचालित। यह राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) नई दिल्ली से संबद्ध है और शहर के प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज में से एक है।
दिल्ली के प्रमुख मेडिकल कॉलेज में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, रोहिणी का नाम भी शामिल है। यह दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक आधुनिक सरकारी मेडिकल कॉलेज।