कलाम साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे देश के राष्ट्रपति थे और वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ भी थे। क्या आप जानते हैं Why APJ Abdul Kalam Called Missile Man? चलिए बताते हैं।अब्दुल कलाम देश के पहले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (satellite launch vehicle) के विकास वाले प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे। ये एक ऐसा काम था, जिसके लिए भारत सपना देख रहा था, साल 1980 में SLV का विकास किया गया। इस काम में अब्दुल कलाम को कामयाबी हासिल हुई।साल 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में APJ Abdul Kalam ने मुख्य वैज्ञानिक एडवाइजर के रूप में न्यूक्लियर टेस्ट का नेतृत्व किया। Pokhran-II Nuclear Test का नेतृत्व कर अब्दुल कलाम को देश का Best Nuclear Scientist कहा गया। जुलाई 1992 से दिसंबर 1999 तक देश के वो परमाणु परीक्षण विभाग (Nuclear Testing Department) के चीफ भी रह चुके हैं। उनकी उपलब्धियों की लिस्ट बहुत लंबी है, उन्होंने बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए जो योगदान दिया वे बहुमूल्य थे। यही कारण है कि उन्हें 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना गया। चलिए जानते हैं कहां से पढ़े हैं अब्दुल कलाम
अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक का उनका कार्यकाल रहा। उन्होंने भारी मतों से राष्ट्रपति चुनाव जीता था। शायद ही लोगों को पता हो कि अपने स्कूल के दिनों में कलाम के ग्रेड औसत आते थे, लेकिन उन्हें एक होनहार और मेहनती छात्र के रूप में जाना गया, वे उन छात्रों में से थे, जिसे सीखने की इच्छा थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई, खासकर गणित पर बहुत जोर दिया।उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा श्वार्ट्ज हायर सेकेंडरी स्कूल, रामनाथपुरम से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, कलाम तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज में चले गए। सेंट जोसेफ कॉलेज से उन्होंने 1954 में भौतिकी में स्नातक किया। वे 1955 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए मद्रास चले गए। 1969 में, कलाम जी इसरो में जुड़ गए।
उनके पिता (APJ Abdul Kalam Father Name) जैनुलाब्दीन मरकायार एक नाव के मालिक और एक स्थानीय मस्जिद के इमाम थे, उनकी मां (APJ Abdul Kalam Mother Name) आशिअम्मा एक गृहिणी थीं।
एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के Rameswaram में हुआ था।
27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग में व्याख्यान देते समय कलाम बेहोश हो गए और 83 वर्ष की आयु में हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई।