एमएमआरसीएल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की यहां मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक के पास बने #𝙎𝙞𝙙𝙙𝙝𝙞𝙫𝙞𝙣𝙖𝙮𝙖𝙠 मेट्रो स्टेशन की एक विशेष झलक, जहां भक्ति इंजीनियरिंग से मिलती है। तंग जगहों और लगातार भीड़ को देखते हुए, स्टेशन का निर्माण अतिरिक्त देखभाल और समन्वय के साथ किया गया था। आज, यह हजारों लोगों को आसानी, गति और सम्मान के साथ आशीर्वाद के करीब लाता है।"
जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन एक्वा लाइन पर है। एक्वा लाइन को मुंबई मेट्रो लाइन 3 के रूप में जाना जाता है। यह मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो है।
बता दें कि मुंबई की एक्वा लाइन मेट्रो के 10 स्टेशनों में से 9 स्टेशन भूमिगत यानी अंडरग्राउंड है। इस लाइन पर आरे कॉलोनी स्टेशन एक मात्र मेट्रो स्टेशन है तो भूतल पर स्थित है।
सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन पर चलने वाली एक्वा लाइन के 10 स्टेशनों में बीकेसी, बांद्रा कॉलोनी, सांताक्रुज, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टी 1, सहारा रोड, सीएसएमआईए टी 2, मरोल नाका, अंधेरी, एसईईपीजेड और आरे कॉलोनी शामिल है।
एक्वा लाइन पर बने सिद्धिविनायक मंदिर के साथ दादर के साथ रवींद्र नाट्य मंदिर के साथ-साथ अन्य स्थानों से भी जोड़गी। इससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।