भारत में एक शहर ऐसा भी है जहां पर कार या ऑटो कोई भी गाड़ी नहीं चलती है। इस जगह पर वाहन चलाने पर रोक है। इस शहर में कहीं भी जाने के लिए आपको पैदल या घुड़सवारी से जाना होगा। यह शहर हरियाली से घिरा हुआ है। इस खूबसूरत शहर का नाम माथेरान है।
माथेरान शहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पड़ता है। यह भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है। माथेरन एशिया की इकलौती ऐसी जगह है, जो ऑटोमोबाइल वाहनों से पूरी तरह फ्री है। इस शहर में आपको कार या बाइक किसी भी तरह का वाहन दिखाई नहीं देगा।
सरकार ने माथेरन के पर्यावरण को ध्यान में रखते इसे संवेदनशील घोषित किया है। इसी वजह से यहां पर कोई भी गाड़ी चलाने पर रोक है। आप यहां पर किसी भी तरह का वाहन लेकर नहीं जा सकते हैं।
माथेरन हिल स्टेशन प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा हुआ है। यहां पर कहीं आने-जाने के लिए घुड़सवारी का इस्तेमाल होता है। माथेरन में तेज आवाज करने पर भी रोक है। साथ ही हॉर्न जैसी चीजें बजाने पर भी प्रतिबंध है।
माथेरन समुद्र तल से लगभग 2600 फीट की ऊंचाई पर है। मुंबई से यह हिल स्टेशन करीब 100 किमी की दूरी पर है। कार से यहां आने वाले लोगों को माथेरन से कुछ किमी पहले ही अपनी गाड़ी से उतरना पड़ता है। जिसके बाद उन्हें घुड़सवारी करनी होती है।
माथेरन में लुइसा पॉइंट, अंबरनाथ मंदिर, पैनोरमा पॉइंट, वन ट्री हिल, मंकी पॉइंट, चार्लोट झील जैसी कई खूबसूरत जगहें है। माथेरन में टॉय ट्रेन भी चलती है। जिससे आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।