आज हम गंगा एक्सप्रेसवे के पैकेज 4 की प्रोग्रेस जानेंगे। जो बदायूं जिले में किमी 137.6 से शुरू होकर 189.7 तक जाता है। इस पैकेज की कुल लंबाई 52.1 किमी है। यह पूरा ही पैकेज बदायूं जिले में आता है। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)
जैसा कि हमने बताया, यह पैकेज किलोमीटर 137.6 से शुरू होता है और यहीं से इसमें दोनों ओर एक्सप्रेसवे पूरी तरह से तैयार है। यहां लेन मार्किंग भी हो चुकी है और दोनों तरफ सर्विस रोड भी तैयार हो चुकी है। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)
यहां किलोमीटर 146.9 पर एक टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। यहां पर टोल प्लाजा के लिए फाउंडेशन का काम किया जा रहा है। एडमिन बिल्डिंग का काम भी अभी चल ही रहा है। पैकेज 4 की शुरुआत से टोल प्लाजा तक एक्सप्रेसवे पूरी तरह से तैयार हो चुका है। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)
गंगा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा से आगे भी किलोमीटर 154.2 तक एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ की सभी लेन पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं और लेन मार्किंग भी हो चुकी है। यहां पर एक फ्लाईओवर बनाया गया है, जिस पर रोड लेइंग का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, लेफ्ट साइड में एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम चल रहा है। इससे आगे निकलने पर भी दोनों तरफ रोड मार्किंग का काम हो रखा है। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)
इस पूरे पैकेज पर साइन बोर्ड लगाने का काम अभी बचा हुआ है और इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस एक्सप्रेसवे पर कुछ जगहें ही बची हैं, जहां पर रोड मार्किंग का काम नहीं हुआ है, जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)
किलोमीटर 173.454 पर जखौलिया के पास स्टेट हाईवे 43 यानी बदायूं-चंदौसी रोड पर इंटरचेंज बनाया जा रहा है। यहां पर मेन कैरिजवे बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन रैंप पर अभी कुछ काम बचा है। यहां पर चारों रैंप पर एडमिन बिल्डिंग और टोल बूथ बनाए जाने हैं, जो अभी नहीं बने हैं। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)
इंटरचेंज से आगे आते ही किलोमीटर 175 पर लेफ्ट साइड में एक रेस्ट एंड सर्विस एरिया बनाया जा रहा है। यहां भी मेन कैरिजवे का काम पूरा हो चुका है, जबकि रैंप पर अभी काम होना बाकी है और रेस्ट एंड सर्विस एरिया का काम भी शुरू हो चुका है। यहां आगे की तरफ लेन मार्किंग का काम पूरा हो चुका है। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)
गंगा एक्सप्रेसवे का पैकेज 4 बिनावर गांव में खत्म होता है। यहां पर रेलवे ओवर ब्रिज है, जिसे बरेली-बदायूं लाइन के ऊपर बनाया गया है। रेलवे लाइन क्रॉस करते ही बदायूं-बरेली हाईवे के साथ डबल ट्रम्पेड इंटरचेंज बनाया जा रहा है। यहां पर अंतिम छोर पर मेन कैरिजवे में थोड़ा-बहुत काम बचा है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह पैकेज पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। (Photo - साभार x.com/DetoxTravellerr)