237 करोड़ रु में नीलाम हुईं ये 'चप्पल', कीमती इतनी कि हो गई थी चोरी, 85 साल पुरानी हिस्ट्री की अनोखी मिस्ट्री

साल 1939 में एक हॉलीवुड फिल्म आई थी The Wizard of Oz। उस फिल्म में प्रमुख किरदार निभाया था Judy Garland ने। उस फिल्म में उन्होंने काफी अनोखी स्लिपर पहनी थीं, जिनमें लाल रंग के पत्थर (Ruby) लगे थे। अब वे स्लिपर एक नीलामी में भारी कीमत पर बिकी हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Dec 9 2024, 05:36 IST
28 मिलियन डॉलरImage Credit : IStock/X01 / 05

28 मिलियन डॉलर

करीब 20 साल पहले ये स्लिपर Minnesota म्यूजियम से चोरी हो गई थीं। अब इन्हें नीलामी में 28 मिलियन डॉलर (237 करोड़ रु) में बेच दिया गया है।

सबसे महंगी फिल्मी यादगार चीजImage Credit : IStock/X02 / 05

सबसे महंगी फिल्मी यादगार चीज

हेरिटेज ऑक्शन्स की ओर से जारी एक स्टेटमेंट के अनुसार, यह स्लिपर (जो गारलैंड द्वारा फिल्म में पहनी गई स्लिपर की 4 बची हुई जोड़ियों में से एक है) नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी फिल्मी यादगार चीज है।

2005 में चोरीImage Credit : IStock/X03 / 05

2005 में चोरी

इन स्लिपर को मासूमियत और उम्मीद का प्रतीक माना जाता है, जो हॉलीवुड की यादगार चीज़ों से कहीं बढ़कर हैं। ये स्लिपर 2005 में चोरी हो गई थीं।

दोबारा बरामद किया गयाImage Credit : IStock/X04 / 05

दोबारा बरामद किया गया

2018 में इन स्लिपर को दोबारा बरामद किया गया जिससे उनकी बिक्री अब एक बड़ी घटना बन गई। स्लिपर की चोरी के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई।

स्लिपर की नीलामीImage Credit : IStock/X05 / 05

स्लिपर की नीलामी

इन स्लिपर की नीलामी में 25 बोली लगाने वाले शामिल हुए। ऑक्शन हाउस के उपाध्यक्ष रॉबर्ट विलोन्स्की ने बताया कि 800 से अधिक लोग इन स्लिपर को ट्रैक कर रहे थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!