India’s Richest Actor: 7,400 करोड़ की दौलत, पत्नी की कमाई भी नहीं है कमाई!

शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ ₹7,400 करोड़ से भी ज्यादा है। वो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। यही नहीं वो देश के सबसे अमीर एक्टर भी हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी भी किसी से कम नहीं हैं आइए जानते हैं दोनों की नेटवर्थ और बिजनेस के बारे में

Authored by: रिचा त्रिपाठीUpdated Aug 2 2025, 14:33 IST
India’s Richest ActorImage Credit : Instagram @isha_ambaniii01 / 08

India’s Richest Actor

शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ ₹7,400 करोड़ से भी ज्यादा है। वो सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। यही नहीं वो देश के सबसे अमीर एक्टर भी हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी भी किसी से कम नहीं हैं आइए जानते हैं दोनों की नेटवर्थ और बिजनेस के बारे में (Pic Credit: Instagram)

​फिल्मों से शाहरुख की कमाई​Image Credit : Instagram @isha_ambaniii02 / 08

​फिल्मों से शाहरुख की कमाई​

हर फिल्म के लिए SRK लेते हैं ₹100–150 करोड़ तक। ‘जवान’, ‘पठान’, और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों से उन्होंने करोड़ों का मुनाफा कमाया। (Pic Credit: Instagram @iamsrk)

​विज्ञापन और ब्रांड डील्स Image Credit : Instagram @isha_ambaniii03 / 08

​विज्ञापन और ब्रांड डील्स

शाहरुख 40+ ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करते हैं, जिससे उनकी सालाना कमाई में ₹100 करोड़ से ज्यादा जुड़ जाता है। (Pic Credit: Instagram @iamsrk)

​बिजनेस किंग भी हैं SRK​Image Credit : Instagram @isha_ambaniii04 / 08

​बिजनेस किंग भी हैं SRK​

शाहरुख की Red Chillies Entertainment सिर्फ फिल्में नहीं बनाती, बल्कि VFX और डिजिटल कंटेंट से भी मोटी कमाई करती है। (Pic Credit: Instagram @iamsrk)

पत्नी भी नहीं है कम!​​Image Credit : Instagram @isha_ambaniii05 / 08

पत्नी भी नहीं है कम!​​

वहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भले ही फिल्मों और एक्टिंग से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी पहचान एक सफल बिजनेसवुमन और स्टाइल आइकन के रूप में है। (Pic Credit: Instagram @gaurikhan)

​करोड़ों की मालकिन​Image Credit : Instagram @isha_ambaniii06 / 08

​करोड़ों की मालकिन​

गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं और इस फील्ड में उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई है। इसके अलावा वह कई और बिजनेस भी संभालती हैं, जिनसे वह हर साल करोड़ों की कमाई करती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से एक मजबूत बिजनेस एम्पायर खड़ा किया है। (Pic Credit: Instagram @gaurikhan)

​बिजनेस से कमाई​Image Credit : Instagram @isha_ambaniii07 / 08

​बिजनेस से कमाई​

गौरी न सिर्फ एक कामयाब इंटीरियर डिजाइनर हैं, बल्कि एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। साल 2002 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' की शुरुआत की थी। इसके अलावा उनका खुद का एक रेस्टोरेंट भी है। (Pic Credit: Instagram @gaurikhan)

​इतनी ज्यादा है नेटवर्थ​Image Credit : Instagram @isha_ambaniii08 / 08

​इतनी ज्यादा है नेटवर्थ​

लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी खान की कुल संपत्ति 1600 करोड़ रुपये से भी अधिक है। मुंबई में उनका एक लग्जरी डिजाइन स्टोर है, जिसकी कीमत ही करीब 150 करोड़ रुपये मानी जाती है। शाहरुख और गौरी खान आज बॉलीवुड के सबसे अमीर और प्रभावशाली कपल्स में से एक हैं। (Pic Credit: Instagram @gaurikhan)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!