70 hour Work Week: नारायण मूर्ति ने कहा- हां, इंफोसिस ने क्यों कहा- ना

70 hour Work Week: भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने अपने कर्मचारियों से "वर्क और लाइफ बैलेंस बनाए रखने" का आग्रह किया है। कर्मचारियों से फाइव डेज वीक मानक कार्य घंटे (प्रतिदिन 9.15 घंटे) बनाए रखने का अनुरोध किया गया। इंफोसिस का यह बयान ऐसे समय में आया जब Infosys के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) सप्ताह में 70 घंटे काम की वकालत कर रहे हैं। आइए जानते हैं कंपनी क्या चाहती है।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Jul 2 2025, 12:26 IST
​वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखें​Image Credit : Istock/x01 / 07

​वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखें​

भारत की आईटी दिग्गज कंपनी Infosys ने अपने कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें। कंपनी ने यह चिंता जताई है कि लंबे समय तक ओवरटाइम काम करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। ईटी ने कंपनी से एक ईमेल प्राप्त करने वाले एक कर्मचारी के हवाले से लिखा कि Infosys ने कर्मचारियों को व्यक्तिगत ईमेल के माध्यम से दैनिक 9.15 घंटे, सप्ताह में 5 दिन काम करने की सलाह दी है। (तस्वीर सौजन्य- istock/X)

​नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम करने के सुझाव के बीच विरोधाभास​Image Credit : Istock/x02 / 07

​नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम करने के सुझाव के बीच विरोधाभास​

यह कदम ऐसे समय में आया है जब Infosys के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने भारत के युवाओं से 70 घंटे प्रति सप्ताह काम करने की सलाह दी थी, जिससे देश की आर्थिक प्रगति तेज हो सके। लेकिन Infosys अब कर्मचारियों को अधिक काम से बचने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। (तस्वीर सौजन्य- istock/X)

​रिमोट वर्क में काम के घंटे की निगरानी​Image Credit : Istock/x03 / 07

​रिमोट वर्क में काम के घंटे की निगरानी​

Infosys ने हाइब्रिड वर्क कल्चर लागू करने के बाद कर्मचारियों के काम के घंटों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। जो कर्मचारी निर्धारित समय से अधिक काम करते हैं, उन्हें ईमेल के जरिए सूचित किया जाता है। इस रिपोर्ट में रिमोट वर्क के दिनों, कुल वर्किंग आवर्स और दैनिक औसत घंटे की जानकारी दी जाती है। (तस्वीर सौजन्य- istock/X)

​हाइब्रिड वर्क कल्चर के बाद यह नीति​Image Credit : Istock/x04 / 07

​हाइब्रिड वर्क कल्चर के बाद यह नीति​

इन्फोसिस में हाइब्रिड वर्क कल्चर स्थापित होने के बाद यह नीति शुरू की गई थी। एचआर विभाग को कर्मचारियों के काम के घंटों पर नजर रखने का काम सौंपा गया है, जबकि वे किसी दूरस्थ स्थान से काम कर रहे हैं। (तस्वीर सौजन्य- istock/X)

​स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए ब्रेक लेना जरूरी​Image Credit : Istock/x05 / 07

​स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए ब्रेक लेना जरूरी​

कंपनी के HR विभाग ने कर्मचारियों को नियमित ब्रेक लेने, काम के दौरान तनाव महसूस होने पर मैनेजर से संपर्क करने और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण करने की सलाह दी है। साथ ही, ऑफ-ऑफिस समय में काम से दूर रहने और मानसिक रूप से तरोताजा रहने पर भी जोर दिया गया है। (तस्वीर सौजन्य- istock/X)

​ऑफ-ऑवर्स के दौरान रिचार्ज करने के लिए समय निकालें​Image Credit : Istock/x06 / 07

​ऑफ-ऑवर्स के दौरान रिचार्ज करने के लिए समय निकालें​

अगर आप बहुत अधिक काम से परेशान हैं या प्राथमिकताओं की समीक्षा करने में सहायता की जरुरत है, तो अपने मैनेजर को बताएं। कार्यों को सौंपने या कुछ जिम्मेदारियों को उचित रूप से पुनर्वितरित करने के बारे में अपने मैनेजर से बात करें; जब भी संभव हो, काम से संबंधित बातचीत को कम से कम करते हुए, ऑफ-ऑवर्स के दौरान रिचार्ज करने के लिए समय निकालें। (तस्वीर सौजन्य- istock/X)

​वर्क-लाइफ बैलेंस पर जोर​Image Credit : Istock/x07 / 07

​वर्क-लाइफ बैलेंस पर जोर​

HR नोट में कहा गया है कि संतुलित जीवनशैली से न केवल कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और दीर्घकालिक सफलता भी सुनिश्चित होती है। Infosys इस नीति के जरिए अपने कर्मचारियों की भलाई और खुशहाली को प्राथमिकता दे रहा है। (तस्वीर सौजन्य- istock/X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!