रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में शामिल हुई Tesla Model Y, जानें दूसरी गाड़ियों से क्या कुछ है इसमें खास

हिट मैन के नाम से मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह बल्लेबाजी की वजह से नहीं बल्कि नई कार को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने अपने कार कलेक्शन में SUV Tesla Model Y को शामिल कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि इस कार में क्या फीचर्स मिलते हैं और इसे खरीदने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 9 2025, 14:52 IST
​भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वैसे तो अक्सर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में रहते हैं और इसी लिए उन्हें हिट मैन कहा जाता है, लेकिन इस बार वे अपनी नई कार की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने अपने कार कलेक्शन में SUV Tesla Model Y को शामिल कर लिया है। Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram01 / 11

​भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वैसे तो अक्सर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में रहते हैं और इसी लिए उन्हें हिट मैन कहा जाता है, लेकिन इस बार वे अपनी नई कार की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने अपने कार कलेक्शन में SUV Tesla Model Y को शामिल कर लिया है।

रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में शामिल होने वाली Tesla Model Y एक मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV है  जो कि Tesla Model 3 से इंस्पायर्ड है। रोहित की नई कार का वीडियो इस समय सोशल मीडिया में जोरों से वायर हो रहा है। उनकी इस नई कार की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram02 / 11

रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में शामिल होने वाली Tesla Model Y एक मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV है जो कि Tesla Model 3 से इंस्पायर्ड है। रोहित की नई कार का वीडियो इस समय सोशल मीडिया में जोरों से वायर हो रहा है। उनकी इस नई कार की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

​आपको बता दें कि SUV Tesla Model Y परफॉर्मेंस, लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। यह दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बिल्कुल अलग है। इसमें आपको 15 इंच का टचस्क्रीन डैशबोर्ड है जिसमें आपको Netflix, YouTube समेत कई सारे ऐप्स चलाने की सुविधा मिलती है। मतलब ड्राइव के समय आपको फुल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram03 / 11

​आपको बता दें कि SUV Tesla Model Y परफॉर्मेंस, लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। यह दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बिल्कुल अलग है। इसमें आपको 15 इंच का टचस्क्रीन डैशबोर्ड है जिसमें आपको Netflix, YouTube समेत कई सारे ऐप्स चलाने की सुविधा मिलती है। मतलब ड्राइव के समय आपको फुल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

​SUV Tesla Model Y के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने ऑटो नेविगेशन, हीटेड सीट्स, आटमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वॉइस कमांड्स और ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जैसे हाई टेक फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram04 / 11

​SUV Tesla Model Y के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने ऑटो नेविगेशन, हीटेड सीट्स, आटमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वॉइस कमांड्स और ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जैसे हाई टेक फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

​रफ्तार के मामले में भी Tesla Model Y किसी कार से पीछे नहीं रहने वाली है। यह सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेते है। इसका स्मूद एक्सेलेरेशन शानदार फील देने वाला है। इसमें मिलने वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम आपको लग्जरी ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा। Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram05 / 11

​रफ्तार के मामले में भी Tesla Model Y किसी कार से पीछे नहीं रहने वाली है। यह सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेते है। इसका स्मूद एक्सेलेरेशन शानदार फील देने वाला है। इसमें मिलने वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम आपको लग्जरी ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

​Tesla Model Y में कंपनी ने एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इस कार को Insurance Institute for Highway Safety (IIHS) की तरफ टॉप सेफ्टी पिक प्लस रेटिंग दी गई है। Tesla Model Y को कंपनी ने ADAS (Advanced Driver Assistance System) से लैस किया है।Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram06 / 11

​Tesla Model Y में कंपनी ने एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इस कार को Insurance Institute for Highway Safety (IIHS) की तरफ टॉप सेफ्टी पिक प्लस रेटिंग दी गई है। Tesla Model Y को कंपनी ने ADAS (Advanced Driver Assistance System) से लैस किया है।

​इसके साथ ही इसमें आपको ऑटोनामस इमरजेंस ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, डिपार्चर अवॉइंडेंस और 360° कैमरा जैसे एडवांस और जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार में ABS with EBD भी उपलब्ध कराए हैं। इसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram07 / 11

​इसके साथ ही इसमें आपको ऑटोनामस इमरजेंस ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, डिपार्चर अवॉइंडेंस और 360° कैमरा जैसे एडवांस और जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार में ABS with EBD भी उपलब्ध कराए हैं। इसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

​आपको बता दें कि Tesla Model Y में दो वेरिएंट मिलते हैं जिसमें -Standard Range (60 kWh) और Long Range (75 kWh)  शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक Standard Range वर्जन में यूजर्स को  एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी तक की रेंज मिलेगी। वहीं Long Range वेरिएंट में फुल चार्ज होने पर 622 किमी तक की रेंज मिलेगी। इसमें आपको शानदार चार्जिंग स्पीड मिलने वाली है। होम चार्जर से आप इसे 8-10 घंटे में फुल चार्ज कर पाएंगे। Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram08 / 11

​आपको बता दें कि Tesla Model Y में दो वेरिएंट मिलते हैं जिसमें -Standard Range (60 kWh) और Long Range (75 kWh) शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक Standard Range वर्जन में यूजर्स को एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी तक की रेंज मिलेगी। वहीं Long Range वेरिएंट में फुल चार्ज होने पर 622 किमी तक की रेंज मिलेगी। इसमें आपको शानदार चार्जिंग स्पीड मिलने वाली है। होम चार्जर से आप इसे 8-10 घंटे में फुल चार्ज कर पाएंगे।

​Tesla Model Y की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 रुपये है। अगर आप इसका Long Range वेरिएंट खरीदते हैं तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपय तक जाती है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने Tesla Model Y RWD Standard Range वेरिएंट खरीदी है।Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram09 / 11

​Tesla Model Y की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 रुपये है। अगर आप इसका Long Range वेरिएंट खरीदते हैं तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपय तक जाती है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने Tesla Model Y RWD Standard Range वेरिएंट खरीदी है।

​रोहित शर्मा के पास इससे पहले Lamborghini Urus SE, Range Rover HSE Long Wheelbase, Mercedes-Benz S-Class और GLS 400d, BMW M5 कारें हैं। इसके अलावा उनके पास Skoda Octavia और Toyota Fortuner भी है। Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram10 / 11

​रोहित शर्मा के पास इससे पहले Lamborghini Urus SE, Range Rover HSE Long Wheelbase, Mercedes-Benz S-Class और GLS 400d, BMW M5 कारें हैं। इसके अलावा उनके पास Skoda Octavia और Toyota Fortuner भी है।

Rohit Sharma Tesla (2)Image Credit : AP/BCCI/Tesla/Rohit sharma Instagram11 / 11

Rohit Sharma Tesla (2)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!