कुछ ऐसा होगा नीतीश का कैबिनेट! भाजपा, जेडीयू, वीआईपी और हम कोटे से इतने होंगे मंत्री  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2020, 12:27 PM IST

टाइम्स नाउ को मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश के मंत्रिमंडल में भाजपा के कोटे से 21 मंत्री, जेडीयू के कोटे से 13 मंत्री, हम से 1 और वीआईपी से 1 मंत्री को जगह मिल सकती है।

पटना : बिहार में सरकार गठन के स्वरूप को लेकर एनडीए के घटक दलों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया है। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में इस बार भाजपा के मंत्रियों की संख्या जद-यू से ज्यादा होगी। इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में वीआईपी और हम को जगह मिलनी पक्की बताई जा रही है। इस चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा 74 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। ऐसे में उसके कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा होगी। टाइम्स नाउ को मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश के मंत्रिमंडल में भाजपा के कोटे से 21 मंत्री, जेडीयू के कोटे से 13 मंत्री, हम से 1 और वीआईपी से 1 मंत्री को जगह मिल सकती है। बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं ऐसे में 15 प्रतिशत के हिसाब से नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 36 मंत्री शामिल हो सकते हैं।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!