बिहार इलेक्शन 2020 फेज 1 वोटिंग: पहले चरण में 71 सीटों पर हुआ मतदान, 6 बजे तक सिर्फ 53.23% वोटिंग
Bihar Chunav Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 1066 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है। यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर अपडेट:
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज 71 सीटों पर वोटिंग हुई। कोरोना काल में देश में ये पहला चुनाव है। वायरस को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम को 6 बजे तक चली। बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा। वहीं 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।
बिहार में शाम 6 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान
बिहार में पहले चरण के लिए आज मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 53.23 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद न कहा कि बिहार चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 51.68% मतदान हुआ है। 56 से 58% तक कुल मतदान होने की संभावना है। ये इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता शांति, विकास और स्थायित्व चाहती है।
शाम 5 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत प्रदेश के 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 51 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होने की सूचना प्राप्त हुई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे तक 51.24 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।
पटना में पीएम की रैली, निशाने पर लालू परिवार
बिहार में जारी पहले चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी ने दरभंगा, मुजफ्फरपुर के बाद पटना में एनडीए की रैली को संबोधित किया, जिस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उनके निशाने पर मुख्य रूप से आरजेडी व लालू परिवार रहा। पटना में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार के मध्यम वर्ग और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा कौन कर कसता है? क्या वे लोग ऐसा कर सकते हैं, जिन्होंने बिहार को लूटा? जो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं और जिन्होंने हर किसी के साथ अन्याय किया, वे बिहार की आकांक्षओं को नहीं समझ सकते। केवल एनडीए ही ऐसा कर सकता है।' पीएम मोदी ने कहा, 'जिस तरह एक मास्क से आप खुद को कोरोना से बचा सकते हैं, उसी तरह आपका एक वोट बिहार को 'बीमार' होने से बचा सकता है।'
दोपहर 1 बजे तक 33.10 फीसदी मतदान
बिहार में दोपहर 1 बजे तक 33.10 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। सर्वाधिक 40.16 लखीसराय में हुआ है, जहां दो सीटों सूर्यगढ़ा और लखीसराय के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
नोटबंदी और लॉकडाउन के जरिए राहुल गांधी ने साधा निशाना
वाल्मीकि नगर की रैली में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और लॉकडाउन का मकसद एक जैसा था। इसके जरिए किसानों, छोटे व्यापारियों और श्रमिकों की रीढ़ को तोड़ दिया गया। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा और कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में यह नहीं कहते कि वह दो करोड़ युवाओं को नौकरियां देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, 'वह जानते हैं कि जब वह झूठ बोल रहे हैं और लोग भी ये बात जानते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि अगर प्रधानमंत्री यहां आते हैं और कहते हैं कि वह दो करोड़ नौकरियां देंगे तो भीड़ उन्हें यहां से भगा देगी।'
पीएम मोदी ने साधा तेजस्वी पर निशाना
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहले चरण के मतदान के बीच अगले चरणों के मतदान के लिए सियासी दल चुनाव प्रचार को धार देने में जुटे हैं। दरभंगा में एनडीए के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 'जंगल राज' का जिक्र कर आरजेडी व तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। यहां रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आप इसकी कल्पना कर सकते हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो कोरोना फंड का क्या होगा... उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए बिहार की जनता 'जंगल राज' के 'युवराज' से आखिर अपेक्षा भी क्या कर सकती है। आप उन्हें मुझसे बेहतर जानते हैं।'
You can imagine what will happen to the funds for #COVID19 if they come to power... What else can people of Bihar expect from the 'Yuvraj' (prince) of 'Jungle Raj', given their past record. You know them better than I do: Prime Minister Narendra Modi in Muzaffarpur
— ANI (@ANI) October 28, 2020
##BiharPolls pic.twitter.com/xfko4mrMv6
महागठबंधन पर पीएम मोदी का वार
दरभंगा रैली में पीएम मोदी ने महागठबंधन पर जमकर वार किया। उनके निशाने पर खास तौर पर नीतीश सरकार से पहले के 15 वर्षों में लालू-राबड़ी का राज रहा। आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार के लोगों ने एक बार फिर से 'जंगल राज' के लिए जिम्मेदार लोगों को पराजित करने का निर्णय किया है।' उन्होंने कहा, 'हमसे पहले की सरकारों को अपने 'कमीशन' की ही बहुत चिंता रहती थी, मिथिला जैसे क्षेत्रों में संपर्क सुविधाएं मुहैया कराने की उन्होंने कभी चिंता ही नहीं की। लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के कल्याण संबंधी कोष पर लार टपकाने वालों से सावधान रहें।'
दरभंगा में पीएम मोदी की रैली, राम मंदिर का किया जिक्र
बिहार में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच उन सीटों के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है, जहां दूसरे व तीसरे चरण में चुनाव होना है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में एनडीए के पक्ष में रैली को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है... राजनीति में शामिल लोग अक्सर हमसे पूछा करते थे कि मंदिर कब बनेगा? और अब वे प्रशंसा करने के लिए बाध्य हो गए हैं... यह बीजेपी व एनडीए की पहचान है, हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।'
"A grand Ram Temple is being built in Ayodhya... those in politics who used to ask us a date (of temple construction) are now compelled to applaud... It is the identity of BJP and NDA, we do what we promise," says PM Modi #BiharElections pic.twitter.com/P6p1VmgIKS
— ANI (@ANI) October 28, 2020
शुरुआती 4 घंटों में 17.85 प्रतिशत मतदान
बिहार में पहले चरण के तहत आज 71 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले चार घंटों में यानी पूर्वाह्न 11 बजे तक 17.85 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।
तेजस्वी, चिराग ने जनरल डायर से की नीतीश की तुलना
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत को लेकर नीतीश सरकार को घेरा है। सीएम नीतीश पर निशाना साधाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां पुलिस ने लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर पीटा है। आखिर वहां पुलिस अधिकारी को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? वहीं चिराग पासवान ने मुंगेर में हुई फायरिंग और लाठीचार्ज को लेकर नीतीश कुमार घेरते हुए कहा कि वह वह जनरल डायर की तरह हो गए हैं, जिसने कभी जालियांवाला बाग में गोलियां चलाने का आदेश दिया था। आरजेडी व एलजेपी के नेताओं ने घटना की जांच की मांग की।
अब तक 7.03 प्रतिशत मतदान
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी हैं। अब तक 7.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार देखी जा रही है। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कई बदलाव किए गए हैं। जगह-जगह मतदाता मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।
#WATCH: Voters queue up at polling booth number 219 in Aurangabad; polling for the first phase of #BiharElections is underway. pic.twitter.com/CXNoFh3p8v
— ANI (@ANI) October 28, 2020
सुबह 8 बजे तक 5 प्रतिशत मतदान
बिहार में पहले चरण के तहत आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार देखी जा रही है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और एक घंटे में सुबह 8 बजे तक 5 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
'चुनाव बाद नीतीश थाम लेंगे RJD का दामन'
बिहार में विधानसभा की 71 सीटों के लिए जारी मतदान के बीच एलजेपी नेता चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार चुनाव बाद आरजेडी के साथ जा सकते हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर ली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आदरणीय नीतीश कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा, बल्कि आरजेडी व महागठबंधन को मजबूत करेगा। चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ आरजेडी के साथ जाने की तैयारी कर चुके हैं साहब।आरजेडी के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके है।#असम्भव नीतीश।'
आदरणीय @NitishKumar जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ़ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि आर॰जे॰डी॰ व महागठबंधन को मज़बूत करेगा।चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ आर॰जे॰डी॰ के साथ जाने की तैयारी कर चुके है साहब।आर॰जे॰डी॰ के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके है।#असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 28, 2020
गिरिराज सिंह ने लखीसराय में किया मतदान
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत हो रहे मतदान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में मतदान किया। इससे पहले उन्होंने यहां एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पीएम मोदी ने की 'सुरक्षित' वोटिंग की अपील
बिहार में विधानसभा की 71 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लें, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अन्य एहतियातों का पालन करें। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!'
बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2020
सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।
दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें।
याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!
चिराग का नीतीश पर निशाना
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी राज पर भी निशाना साधा। एलजेपी नेता ने ट्वीट कर कहा, 'पहले 15 वर्ष बदनाम था बिहार, दूसरे 15 वर्ष में बदहाल है बिहार, लेकिन अब आप सब के आशीर्वाद से #नीतीश मुक्त सरकार कर #बिहार1stबिहारी1st बनाना है। नीतीश कुमार से ज्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और नीतीश कुमार जी से ज्यादा सीटें जीत कर भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी।#असम्भव नीतीश'
पहले 15 वर्ष बदनाम था बिहार
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 28, 2020
दूसरे 15 वर्ष में बदहाल है बिहार
लेकिन अब आप सब के आशीर्वाद से #नीतीशमुक्तसरकार कर #बिहार1stबिहारी1st बनाना है।@NitishKumar जी से ज़्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और @NitishKumar जी से ज़्यादा सीटें जीत कर भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी।#असम्भवनीतीश
बिहार में विधानसभा की 71 सीटों के लिए मतदान शुरू
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में 71 सीटों पृर मतदान होना है। इस बीच कई जगह से ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी आ रही हैं। लखीसराय में बूथ नंबर 168 पर ईवीएम में खराबी पाई गई है।
तेजस्वी यादव ने की मतदान की अपील
बिहार में आज पहले चरण का मतदान के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज प्रथम चरण के मतदान के दिन बिहारवासियों के बेहतर भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, विकास और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और महागठबंधन के साथ बदलाव के सहभागी बने।
जय हिंद। जय बिहार।'
आज प्रथम चरण के मतदान के दिन बिहारवासियों के बेहतर भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, विकास और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और महागठबंधन के साथ बदलाव के सहभागी बने।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2020
जय हिंद। जय बिहार।
मतदानकर्मी हुए रवाना
मुख्य मुकाबला NDA और महगठबंधन के बीच
बिहार में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी दलों के महगठबंधन के बीच माना जा रहा है।
कोविड 19 के दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
सभी मतदान केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर एक हजार मतदाता मतदान में शामिल होंगे। मतदाताओं को मास्क, गमछा या तौलिया से मुंह ढककर मतदान के लिए जाना होगा। केंद्रों पर थर्मल थर्मामीटर से मतदाताओं के शरीर के तापमान की जांच होगी, उनके हाथ सेनिटाइज कराए जाएंगे और इसके बाद ग्लब्स पहनकर मतदान देना होगा।
सबसे ज्यादा RJD के प्रत्याशी
पहले चरण के बीजेपी के 29, जेडीयू के 35, जबकि आरजेडी के 42, कांग्रेस के 21 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।

