Greatship Rohini Fire: मुंबई तट के करीब सप्लाई वेसेल में लगी आग, तीन नौसैनिक लापता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2021, 09:37 PM IST

मुंबई तट से करीब 70 नॉटिकल मील दूर अरब सागर में सप्लाई वेसेल ग्रेटशिप रोहिणी में आग लग गई है। राहत बचाव काम जारी है लेकिन उसके बीच तीन नौसैनिक लापता हो गए हैं।

Greatship Rohini Fire: मुंबई तट के करीब सप्लाई वेसेल में लगी आग, तीन नौसैनिक लापता

मुंबई। मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर अरब सागर में शनिवार को एक ऑफशोर सप्लाई जहाज, ग्रेटशिप रोहिणी में आग लगने के बाद कम से कम तीन नौसैनिक लापता हो गए, जबकि चालक दल के एक घायल सदस्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय तटरक्षक के प्रवक्ता के अनुसार, आज सुबह ग्रेटशिप रोहिणी में उस समय विस्फोट हुआ जब वह ओएनजीसी के बॉम्बे हाई एनक्यू प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचा था।

समंदर में सप्लाई जहाज में लगी आग
सूचना मिलने पर आईसीजी ने एक ऑफशोर गश्ती पोत समर्थ को स्थान पर भेज दिया और एक आईसीजी डोर्नियर विमान ने आपात स्थिति के हवाई मूल्यांकन के लिए उड़ान भरी।आईसीजी जहाज शनिवार दोपहर करीब 13.30 बजे आग से घिरे स्थान के आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया, जबकि एक अन्य जहाज एमवी अल्बाट्रॉस -5 ने ग्रेटशिप रोहिणी को एनक्यूओ ओएनजीसी प्लेटफॉर्म रिग से सुरक्षित दूरी पर खींच लिया।

राहत बचाव काम जारी

भारतीय तटरक्षक के प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार सुबह ग्रेटशिप रोहिणी में उस समय विस्फोट हुआ जब वह ओएनजीसी के बॉम्बे हाई एनक्यू प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचा था।आईसीजी ने एक अपतटीय गश्ती पोत समर्थ को स्थान पर भेज दिया और एक आईसीजी डोर्नियर विमान ने आपात हालात के मूल्यांकन के लिए उड़ान भरी।
(इनपुट- IANS)

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!