महाराष्ट्र के रायगढ़ में हरिहरेश्वर में बोट पर हथियार मिलने के बाद मुंबई के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, मुंबई की सड़कों पर पुलिस की तरफ नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था टाइट की जा रही है,मुंबई पुलिस की तरफ से नाकाबंदी कर एक-एक गाड़ियों और बस के अंदर चेकिंग की जा रही है।
कार की डिक्की बस के हर सीट को पुलिस चेक कर रही है उन लोगों से पूछताछ भी कर रही है गाड़ी में बैठे लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, उसके बाद ही उन्हें यहां से आगे जाने के लिए छोड़ा जा रहा है।
गौर हो कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में हरिहरेश्वर में बोट पर हथियार मिले हैं, इस घटना को लेकर रायगढ़ पुलिस ने कहा कि हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारदखोल में एक लाइफबोट मिली है। दोनों पर कोई मौजूद नहीं है। तटरक्षक बल को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।
बोट से तीन एके-47 जैसे खतरनाक हथियार मिले हैं
समंदर किनारे एक संदिग्ध नाव मिली है, जिसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। बोट से तीन एके-47 जैसे खतरनाक हथियार मिले हैं। स्थानीय पुलिस मौके जांच में जुट गई है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी है।घटना को ले कर रायगढ़ पुलिस ने कहा कि हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारदखोल में एक लाइफबोट मिली है। दोनों पर कोई मौजूद नहीं है। तटरक्षक बल को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

